Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
18-Jun-2026

MP के 81 लाख किसानों को 1634 करोड़ मिलेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बताया- 20 जून को पीएम किसान की 23वीं किस्त आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही बताया- मध्यप्रदेश के 81.67 किसानों के खातों में 1634 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।उन्होंने कहा- खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले मिलने वाली यह सहायता किसानों के लिए बड़ी राहत होगी। वहीं मीनाक्षी नटराजन के सत्याग्रह को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवराज सिंह ने कहा- अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय महासम्मेलन में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के बैतूल में आयोजित ब्रह्मकुमारीज संस्थान के महासम्मेलन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण की यात्रा अध्यात्म सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा व्यक्ति के जीवन में शांति संतुलन और नई आशा का संचार करती है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। इंदौर दौरे पर सीएम का जल शिक्षा-आईटी पर फोकस सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर दौरे के दौरान शहर में जल संरक्षण शिक्षा आईटी विकास और ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने खंडवा रोड स्थित लिंबोदी तालाब पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया बड़ा गणपति स्थित शासकीय शारदा कन्या स्कूल में छात्राओं से संवाद कर खगोलीय प्रयोगशाला देखी निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का निरीक्षण कर प्रदेश को आईटी हब बनाने का रोडमैप साझा किया वीरगढ़ी हनुमान मंदिर की प्राचीन बावड़ी के संरक्षण के निर्देश दिए और किला मैदान पहुंचकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस-नेत्री के बिगड़े बोल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस महिला विंग ने गुरुवार शाम कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच से एक विवादित बयान सामने आया है। प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेत्री शशि हाड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे पुलिसकर्मियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं। कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका जिस पर कांग्रेस नेत्री नाराज हो गईं। वायरल वीडियो में वे पुलिसकर्मियों से कहती सुनाई दे रही हैं तुम वर्दी में गुलाम हो कुत्ते हो। ​भोपाल। राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर आज कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह में सियासी घमासान देखने को मिला। नामांकन रद्द होने के बाद आंदोलन पर उतरीं कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है । ​नटराजन ने खुलेआम हो रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ लड़ाई का एलान करते हुए कहा देश को दूसरी बार गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं भाजपा द्वारा कांग्रेस को महिला विरोधी बताने के आरोप पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अफवाहें फैलाने में माहिर है जिसने कभी राष्ट्रपति तक को मृत घोषित कर दिया था लेकिन कांग्रेस उनके इस जाल में फंसने वाली नहीं है। भोपाल इंदौर धार समेत 32 जिलों में आंधी-बारिश मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। गुरुवार को धार जिले के पीथमपुर में तेज बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान 32 जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं जबकि विदिशा बुरहानपुर और श्योपुर में धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला।