Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Jun-2026

जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जबलपुर दौरे पर रहेंगी। मुख्य समारोह सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पुलिस और नगर निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं। वीआईपी रूट प्रमुख चौराहों और शहर के मुख्य मार्गों पर विशेष साफ-सफाई रंग-रोगन आकर्षक पेंटिंग लाइटिंग और फूलों से सजावट की गई है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। जबलपुर । ढलगार मोहल्ले में महज 5 हजार रुपये के लेन-देन पर राजा मंसूरी सहित एक अन्य पर आधे घंटे के भीतर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी हारून को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और एक देसी कट्टा बरामद किया है। एसआई राजेश पांडे के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने कट्टा कहीं पड़ा मिलने का दावा किया है। पुलिस ने आज आरोपी हारून का पैदल जुलूस निकाला और फिर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ हनुमानताल व गोहलपुर थाने में पहले से भी अपराध पंजीबद्ध हैं। जबलपुर ! शहर के बीटी तिराहा सिविल लाइन और विजयनगर स्थित स्विगी इंस्टामार्ट के तीनों पॉड के डिलीवरी पार्टनर्स ने घटती कमाई बढ़ती महंगाई और कंपनी की मनमानी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शन कर रहे गिग वर्कर्स राकेश कुमार और आकाश राय का आरोप है कि पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन कंपनी ने प्रति डिलीवरी मिलने वाली राशि को 55-65 रुपए से घटाकर 40-50 रुपए कर दिया है। इसके अलावा इंसेंटिव में कटौती और बिना वजह आईडी ब्लॉक करने जैसी समस्याओं से भी डिलीवरी बॉयज परेशान हैं। नाराज कर्मचारियों ने फील्ड मैनेजर को हटाने और पुरानी भुगतान दरें बहाल करने की मांग की है। तीनों पॉड के करीब 180 से 350 गिग वर्कर्स ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जबलपुर । महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी जबलपुर प्रवास को लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। शासन से मिले दिशा-निर्देशों के बाद सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है जहां किसी भी आपात स्थिति के लिए सेफ ऑपरेशन थिएटर और सेफ वार्ड को पूरी तरह आरक्षित और तैयार कर दिया गया है। व्यवस्थाओं की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना और अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे अस्पताल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी निर्देश दिए।डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर एक विशेष मेडिकल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों अनुभवी नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों सहित करीब 20 रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है जो 24 घंटे शिफ्ट में तैनात रहेगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए वेंटिलेटर जीवन रक्षक दवाइयों और अत्याधुनिक उपकरणों का एडवांस बैकअप तैयार रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन अब सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत त्वरित और सटीक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा सके। जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले चर्चित इंजीनियर हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांझी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि रांझी निवासी 35 वर्षीय इंजीनियर क्लेरेंस अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही वे शिव शक्ति चौराहे के समीप पहुंचे पहले से ही घात लगाए बैठे दो नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने क्लेरेंस को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और सीधे उनके सिर और हाथ पर निशाना साधते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के कारण क्लेरेंस मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी जिसके बाद रांझी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है जिससे हत्या के मुख्य कारणों और रंजिश का खुलासा होने की उम्मीद है।