Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Jun-2026

लामता वन विकास परियोजना में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नाबालिगों से मजदूरी कराने का मामला भी उजागर नीट परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण 8 केंद्रों में 3112 विद्यार्थी हल करेंगे पर्चा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी मूलना स्टेडियम में होगा सामूहिक योग कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड की लामता परियोजना में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) राजेंद्र प्रसाद जरघे पर सरकारी धन के दुरुपयोग और कागजी दस्तावेजों के माध्यम से लाखों रुपये के गबन के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता लेखराम साकुरे ने जिला कलेक्टर को प्रमाणों सहित ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की है। आरोप है कि परियोजना के कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के साथ-साथ नाबालिग बच्चों से मजदूरी भी कराई गई जो बाल श्रम कानूनों और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। जिले में 21 जून 2026 को नीट प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 केन्द्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 3112 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा की समयावधि 3 घंटे 15 मिनट रहेगी। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा का मोड पेन एवं पेपर रहेगा। जिले में इस परीक्षा के आयोजन के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर मृणाल मीना ने केन्द्रीय विद्यालय भरवेली में सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र में बालक की मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर घटना को अज्ञात वाहन की टक्कर बताया जा रहा था लेकिन सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक बालक अपने चचेरे भाई द्वारा चलाए जा रहे ट्रैक्टर पर सवार था। ट्रैक्टर के पीछे जाने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और ट्रैक्टर मालिकों ने लापरवाही छिपाने के लिए अज्ञात वाहन से टक्कर की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मूलना स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मूलना स्टेडियम में खिलाड़ियों युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए योग सत्र आयोजित किया गया। सत्र में प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सूर्य नमस्कार पद्म साधना सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग प्राणायाम और ध्यान से तनाव कम होता है एकाग्रता बढ़ती है तथा सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास होता है। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 20-21 जून को दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसका आज शहर के आम्बेडकर चौक समीप स्थित वैनगंगा क्लब परिसर में स्थित मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से करीब 150 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता के पहले दिन 20 जून को अंडर -9 अंडर -11 अंडर -13 अंडर -15 अंडर -17 पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। जिनमें खिलाडिय़ों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।