Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Jun-2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 21 जून को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा राहुल गांधी को “जोकर” कहे जाने और “सर्कस” जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे बयान मानसिक अस्थिरता दर्शाते हैं और भाजपा को अपने नेताओं की भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।इस बीच कांग्रेस अभनपुर में 10 दिवसीय जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें प्रदेशभर के संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। 21 जून को राहुल गांधी रायपुर पहुंचकर इस शिविर में लगभग साढ़े पांच घंटे शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान” को लेकर कहा है कि जानकारी के अभाव में कई लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। इस समस्या को दूर करने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राज्य सरकार की 31 योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय के तहत शुरू यह पहल पूरी तरह जनहितकारी है जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस वर्ष 180 से अधिक देश एक साथ योगाभ्यास में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में शाम 7 बजे से 7:45 बजे तक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें मंत्री सांसद विधायक सहित जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सभी जिलों में सरकारी स्तर पर आयोजित होंगे।अरुण साव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण जीवनशैली है। सरकार का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाकर इसे जन-जन तक पहुंचाना है। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आज शाम से शुरू हो रहा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जानकारी दी कि शिविर में प्रभारी सचिन पायलट आज शाम 4 बजे नियमित विमान से पहुंचेंगे जबकि शिविर इंचार्ज सचिन राव भी शाम तक रायपुर पहुंचेंगे।उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आएंगे। यह 10 दिवसीय आवासीय शिविर होगा जिसमें संगठन कृषि और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।दीपक बैज के अनुसार शिविर में विधि विशेषज्ञों के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं की भी सहभागिता रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित करना है।