Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Jun-2026

उत्तराखंड STF ने सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो. सलाउद्दीन निवासी गदरपुर उधमसिंहनगर के रूप में हुई है। STF को गोपनीय सूचना मिली थी कि आरोपी इंस्टाग्राम टेलीग्राम और सिग्नल पर जिहादी विचारधारा वाले ग्रुप्स से जुड़ा है। मोबाइल जांच में जिहाद शहादत और राष्ट्रविरोधी कंटेंट की चैट्स मिलीं। आरोपी युवाओं को भ्रमित कर कट्टरपंथ की ओर धकेल रहा था। देर रात चले सर्च अभियान में आरोपी की निशानदेही पर एक इंग्लिश पिस्टल 5 कारतूस 4 डेटोनेटर और AK-47 के 2 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कुछ चैट डिलीट करने और यूपी के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से संपर्क की बात कबूली। SSP STF के मुताबिक शुरुआती जांच में पाकिस्तान-मलेशिया से संचालित हैंडलर का कनेक्शन सामने आया है। किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी की आशंका है। चैट्स में हथियार-विस्फोटक के भंडारण की बातचीत भी मिली है। NEET परीक्षा को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी और गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। CM धामी ने कहा हमने अभ्यर्थियों के लिए टिकट फ्री किया है। हमारा प्रयास है कि सभी बच्चे पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें और परीक्षा दें। उन्होंने छात्रों से अच्छी तैयारी करने और निश्चिंत होकर एग्जाम देने की अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए उन्होंने पुलिस महानिदेशक समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। हम पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं और कहीं भी कोई गड़बड़ी की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में शिक्षा उपनल कर्मचारियों चारधाम यात्रा पर्यटन कृषि पशुपालन और कारागार विभाग समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती देने और चुनावी मंथन के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं लेकिन पहले ही दिन रात में वह अचानक वापस लौट गईं। कुमारी शैलजा के लौटने पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि कांग्रेस में फूट और गुटबाजी है। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा के दौरे से कांग्रेस मजबूत नहीं कमजोर होगी आज वही स्थिति सामने है। चमोली ने कहा कि गुटबाजी के चलते प्रभारी बैठक तक नहीं ले पा रही हैं जिससे पता चलता है कि कांग्रेस चुनाव तक बिखरती नजर आ रही है और समझा जा सकता है कि कांग्रेस के अंदर कैसे हालात हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं प्रसिद्ध निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को नैनीताल जनपद स्थित हिमालयन आश्रम सतखोल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा आश्रम द्वारा संचालित विभिन्न आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि सदियों से आध्यात्मिक साधना आत्मचिंतन और मानव कल्याण की परम्परा की वाहक रही है। हिमालय केवल पर्वतों का समूह नहीं बल्कि ऐसी चेतना का प्रतीक है जो व्यक्ति को आत्म-अन्वेषण और आंतरिक यात्रा के लिए प्रेरित करता है