कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में 17 से 19 जून 2026 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सुशासन और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने किया। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक राजेश मूणत सुनील सोनी मोतीलाल साहू पुरंदर मिश्रा महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं ऐतिहासिक निर्णयों और विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में रेत विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलकर मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नवगई गांव के पास आरोपियों ने फॉर्च्यूनर वाहन को टिपर से टक्कर मारकर रोका और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वाहन में सवार लोग बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपियों के बीच रेत उत्खनन को लेकर पुराना विवाद था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोरिया जिले में भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि घटना पर बयानबाजी करना दुर्भाग्यजनक है। साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपराधीकरण को बढ़ावा दिया है और अब इस घटना का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में विद्युत प्रबंधन को बर्बाद किया जबकि भाजपा सरकार ने व्यवस्था को सुधारने के साथ बिजली आपूर्ति के लिए आधारभूत संरचना का विकास किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अराजकता फैलाने की दिशा में काम कर रही है जबकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। साय सरकार के 900 दिन पूरे होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में 900 बड़े कार्य किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए गए हैं महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है और कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) निर्माण कार्य भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लोगों के हित में काम किया है और विकास कार्य लगातार जारी हैं।