Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Jun-2026

देहरादून के झंडा बाजार स्थित मालीयान मोहल्ले से एक घटना के सामने आने से सनसनी फैल गई। समुदाय विशेष के 17 वर्षीय युवक पर 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोपी के परिवार पर दुकान का नाम बदलकर हिंदू नाम से कारोबार करने का भी आरोप लगा। सूचना पर हिंदु संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड आ गया और पुलिस बल तैनात हो गई। घटना की जानकारी देते हुए सी-ओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने तहरीर के आधार पर बताया कि समुदाय विशेष के घर पर किराये के कमरे में किशोरी व उसका परिवार रहता था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति का कड़ा संदेश दिया है। विजिलेंस की विस्तृत जांच में भूमि खरीद में गंभीर अनियमितताओं आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद सरकार ने 10 लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने का फैसला किया है। साथ ही तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त किए जाने की संस्तुति तथा तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मेजर पनिशमेंट की कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। उत्तराखंड को जल्द बेहतर रेल कनेक्टिविटी की सौगात मिल सकती है। दिल्ली और मेरठ के बीच संचालित नमो भारत ट्रेन को देहरादून और ऋषिकेश तक विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान इस सेवा को उत्तराखंड तक बढ़ाने का अनुरोध किया था। अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मेरठ-दिल्ली रूट पर नमो भारत ट्रेन को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और एक दिन में रिकॉर्ड सवा लाख लोगों ने यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर भारत सरकार ने ट्रेन सेवा को देहरादून और ऋषिकेश तक विस्तार देने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त कर दी है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा लगातार रिकॉर्ड बना रही है और अब तक करीब 40 लाख श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार का कहना है कि किसी भी बड़े आयोजन के दौरान कुछ घटनाएं सामने आ सकती हैं लेकिन इससे पूरी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और सरकार सुरक्षित व सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक जारी रहेगी|मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिल रही है और सरकार बेहतर व्यवस्थाओं के साथ यात्रा संचालन को लगातार मजबूत कर रही है। रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचाकारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा मोबाइल फोन बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार कांबिंग अभियान चला रही हैं। बीती देर रात बुग्गावाला पुलिस यूपी बॉर्डर क्षेत्र में जोनल चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान बंजारावाला गांव की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा और योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग को लेकर उत्साह चरम पर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर योग आज विश्व कल्याण का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और आह्वान से योग ने वैश्विक पहचान हासिल की है तथा आज दुनिया के कोने-कोने में लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग और आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा के ऐसे आधार स्तंभ हैं जो स्वस्थ संतुलित और सकारात्मक जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग से जुड़कर स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की। सुनिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह बयान।