Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Jun-2026

मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्रियों की हाई लेवल बैठक के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बैठक को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में संतुलन नहीं है और विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बंदरबांट के आधार पर चल रही है और ढाई साल में पूरी तरह विफल साबित हुई है। विकास उपाध्याय ने यह भी कहा कि भाजपा के भीतर मतभेद हैं जिसके चलते सरकार दिशा तय नहीं कर पा रही है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि यह कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 12 साल बेमिसाल: विश्वास के विकास के अभियान की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में मंत्रियों द्वारा अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर चर्चा हुई। महाराष्ट्र के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ दौरे पर है। आज सुबह प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि महाराष्ट्र के विधायक छत्तीसगढ़ में किसानों से धान की सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था का अध्ययन करने आए हैं। प्रतिनिधिमंडल राज्य की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रबंधन प्रणाली और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेगा। 21 जून को आयोजित होने वाली री-NEET (UG) 2026 परीक्षा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मोवा शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद विद्यालय और बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजा तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मोवा स्थित केंद्र में पार्किंग प्रवेश द्वार और ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पर्याप्त पार्किंग और केंद्र तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश देने तथा छात्राओं की फ्रिस्किंग के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पेयजल शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस का क्या हश्र होता है यह सब जानते हैं। कांग्रेस का बंटाधार ही होता है। अपनी कथनी और करनी के कारण कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के भीतर आपसी मनमुटाव और गुटबाजी की स्थिति है। पार्टी में सर फुटव्वल की स्थिति बनी हुई है। राहुल गांधी का दौरा और कांग्रेस की गतिविधियां केवल दिखावा है। NEET परीक्षा को लेकर देशभर में कांग्रेस द्वारा की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपनी बात रखी है जबकि कांग्रेस के शासनकाल में ऐसी परिस्थितियां बनने पर किसी मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली थी। अजय चंद्राकर ने कहा कि इस बार परीक्षा की सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ऐसे नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करती है जिन्हें जनता समझती नहीं है और न ही स्वीकार करती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लगातार मुद्दों का राजनीतिकरण कर रही है।