पुतला दहन के बीच उड़े नोट nsui ने फूंका चुनाव आयुक्त का पुतला घर में घुसकर महिलाओं को बनाया बंधक मारपीट कर लाखों की लूट; आग की लपटों में घिरी जूते की दुकान पाम ऑयल के बढ़ते उपयोग पर सांसद बंटी साहू ने जताई चिंता अथर्व हत्याकांड: दोषियों को फांसी देने की मांग राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के विरोध में मंगलवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई। पुलिस ने पुतला छीनकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता दूसरा पुतला लेकर आगे बढ़े और उसका दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान NSUI जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने प्रतीकात्मक रूप से नकली नोट उड़ाकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि धनबल के जरिए लोकतंत्र को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है जिले के पुलिस चौकी उमरानाला क्षेत्र के ग्राम गौरघाट से दिनदहाड़े लूट और मारपीट का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों द्वारा महिलाओं को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी लूटने का आरोप लगा है। पीड़ितों का आरोप है कि घटना की लिखित सूचना देने के बावजूद उमरानाला पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है जिससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने पुलिस उप महानिरीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। परासिया नगर के न्यूटन मार्ग स्थित एक जूते की दुकान में मंगलवार तड़के अचानक आग लगने से दुकान में रखा जूते-चप्पलों का स्टॉक और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 4 निवासी शेख मेनन खान की दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी संसदीय समिति की बैठक में सांसद Bunty Vivek Sahu ने पाम ऑयल के बढ़ते उपयोग और उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का मुद्दा उठाया। समिति के समक्ष उन्होंने पाम ऑयल उत्पादों की निगरानी बढ़ाने और गुणवत्ता जांच को सख्ती से लागू करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने दलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देते हुए किसानों को चना अरहर मसूर और मटर जैसी फसलों के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। जुन्नारदेव क्षेत्र में हुए बहुचर्चित अथर्व (चीटू) सोलंकी हत्याकांड को लेकर जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को परिजनों सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने शहर में मशाल रैली निकालकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।रैली के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि 10 जून की रात दुग्धा निवासी 20 वर्षीय अथर्व (चीटू) सोलंकी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी सागर (अनुज) साहू एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ फांसी देने की मांग की गई है चारगांव जमीन विवाद में धरना आंदोलन करेगी गोंडवाना: धुर्वे चारगांव जमीन विवाद के मामले में पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष धन्नू धुर्वे ने कहा कि सांसद बंटी साहू को अस्पताल पहुंचकर विवाद के शांतिपूर्ण हल निकालने का प्रयास करना चाहिए था लेकिन उन्होंने पीड़ितों का साथ देनेवाले आदिवासी युवक कृष्णा सरेयाम के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी।इसमें उन्होंने गोंडवाना का षड़यंत्र करने की बात कहीं है। यदि उन्होंने इसका तथ्यपूर्ण जवाब नहीं दिया तो गोंडवाना उनके खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते सांसद बंटी साहू से पूरे जिले को उम्मीदें थी। उन्होंने इस मामले में सहीं भूमिका का परिचय नहीं दिया है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से ग्रामीण नाराज एसडीएम से की शिकायत जिले के ग्राम सोनखबा में शासकीय सेवाभूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामवासियों ने एसडीएम को आवेदन सौंपकर खसरा नंबर 127/2 रकबा 1.619 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि श्रीराम डेहरिया शिवराम डेहरिया दिलीप डेहरिया एवं जयराम डेहरिया ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर फसल बो दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि सार्वजनिक एवं शासकीय उपयोग की है जिस पर अवैध कब्जे से गांव में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। गुंडागर्दी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा चार आरोपी गिरफ्तार कोतवाली थाना पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में परवीन उर्फ फज्जू रहबर पिता कादर खान मोहम्मद नवाज पिता मोहम्मद इकबाल तथा नाचो उर्फ जगन्नाथ पुरी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मारपीट चोरी और लोगों से विवाद करने सहित कई अपराध पहले से दर्ज हैं। क्षेत्र में लगातार शिकायतें प्राप्त होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। जमीन विवाद में आदिवासी का रोल नहीं: ठाकरे ग्राम चारगांव प्रहलाद के जमीन विवाद मामले में एक पक्षकार एवं भूतपूर्व सैनिक आशीष ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मामले को गलत तरीके से आदिवासी भूमि विवाद बताया जा रहा है जबकि संबंधित जमीन आदिवासी की नहीं है और उन्होंने इसे वैधानिक रूप से खरीदा है। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष ने जमीन पर फसल बोकर सीमांकन के निशान मिटा दिए। पुलिस को सूचना देने के बाद उनके साथ मारपीट और पथराव हुआ जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। ठाकरे ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने और सांसद के नाम का दुष्प्रचार करने का भी आरोप लगाया है नशामुक्त भारत अभियान को गति देने मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों और जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अपने-अपने विकासखंड और ग्राम स्तर पर चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक मानसिक और आर्थिक नुकसान के प्रति जागरूक करेंगे विद्यार्थी परिषद प्रशिक्षण वर्ग संपन्न नई नगर कार्यकारिणी घोषित चौरई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई द्वारा एक दिवसीय विद्यार्थी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक पीयूष श्रीवास ने संगठन की कार्यपद्धति आचार पद्धति नेतृत्व विकास एवं विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण के उपरांत सत्र 2026-27 के लिए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें श्याम राव परगड़े को नगराध्यक्ष तथा धनेंद्र वर्मा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया जनसुनवाई में 136 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं अधिकारियों ने दिए निराकरण के निर्देश कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में 136 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। एडीएम धीरेन्द्र सिंह ने विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि सीमांकन भू-अधिकार पट्टा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना खसरा-नक्शा सुधार और अतिक्रमण हटाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए 12 घंटे में मिली लापता 10 वर्षीय बालिका कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई 10 वर्षीय बालिका को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका 15 जून को घर से खेलने जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर थाना कुण्डीपुरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र भगत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने बालिका को छिंदवाड़ा क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया।