Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Jun-2026

पिकनिक मनाने घोघरा वॉटर फॉल आए किशोर की डूबने से मौत घर में घुसकर युवती पर जानलेवा हमला दो आरोपी गिरफ्तार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश पुलपुलडोह से खमारपानी मार्ग पर 128 किलोग्राम मछलियां जब्त मेगा अपार दिवस पर स्कूलों में लगे विशेष शिविर विद्यार्थियों की बनी अपार आईडी सौंसर के लोधीखेड़ा स्थित घोघरा वॉटरफॉल में शनिवार को नहाने के दौरान डूबने से सिवनी निवासी 16 वर्षीय सोमकांत विश्वकर्मा की मौत हो गई। वह साथियों के साथ सांवली हनुमान मंदिर दर्शन के बाद पिकनिक मनाने घोघरा पहुंचा था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर लोधीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। घटना के बाद वॉटरफॉल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी बोर्ड बैरिकेडिंग और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की मांग की है। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भारती में घर में अकेली सो रही एक युवती पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बालकुमारी अहिरवार (पिता नरेश अहिरवार) गुरुवार रात अपने घर में अकेली सो रही थी जबकि परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।घटना के बाद युवती रातभर घायल अवस्था में पड़ी रही। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस जांच में धर्मेंद्र अहिरवार और सुनील अहिरवार के नाम सामने आने पर दोनों के खिलाफ प्राणघातक हमले सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुनरीक्षण कार्य के लिए नियुक्त प्रेक्षक एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण पाण्डेय ने की।बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति मतदान केंद्रों की स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि दावे-आपत्तियों के निराकरण एवं अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की प्रक्रिया 22 जुलाई तक जारी रहेगी। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 12 साल विकास के विश्वास के एवं जनकल्याण के अभियान के तहत निजी लॉन में प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी मोहन नागर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विकसित आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत के निर्माण में प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए उन्हें परिवर्तन का सारथी बनने का आह्वान किया। भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में विकास हुआ है और भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित अनेक प्रबुद्धजन व्यापारी चिकित्सक शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थित रहे। पेंच टाइगर रिजर्व के गुमतरा कोर क्षेत्र में अवैध मत्स्याखेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने 128 किलोग्राम मछलियां जब्त की हैं। सूचना मिलने पर वन अमले और पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलपुलडोह-खमारपानी मार्ग पर नाकाबंदी कर एक बोलेरो वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से जूट के बोरे नायलॉन थैलों और प्लास्टिक कैरेट में रखी 128 किलोग्राम मृत मछलियां बरामद हुईं। मौके से मरजातपुर निवासी राजू विश्वकर्मा (35) को गिरफ्तार किया गया जबकि वाहन मालिक खमारपानी निवासी शरीफ खान फरार हो गया। वन विभाग ने सामग्री जब्त कर वन्यप्राणी अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले में शनिवार 13 जून को मेगा अपार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य किया गया। जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी अभी तक नहीं बनी थी उनके अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं जिला शिक्षा केंद्र ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आगामी आदेश तक प्रत्येक शनिवार को जिले के विद्यालयों में ऐसे विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। ओबीसी महासभा ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन ओबीसी महासभा ने शनिवार को जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर के माध्यम से 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में नीट परीक्षा घोटाले की निष्पक्ष जांच ओबीसी वर्ग के 13 प्रतिशत आरक्षण होल्ड को हटाने जिले में अवैध रेत खनन और शराब बिक्री पर रोक लगाने किसानों को नगद में खाद वितरण पर लगे प्रतिबंध को हटाने तथा खाद-बीज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण की मांग की गई। नन्ही उम्र बड़े संस्कार: प्राणिध्य सोनी ने मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की गुल्लक की बचत धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था का अनूठा परिचय देते हुए छोटी बाजार क्षेत्र के 10 वर्षीय प्राणिध्य सोनी ने श्री बड़ी माता मंदिर के नव-निर्माण कार्य के लिए अपनी गुल्लक में वर्षों से संचित बचत राशि समर्पित की। शहर के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. प्रणय सोनी के सुपुत्र प्राणिध्य ने गुल्लक तोड़कर उसमें जमा 21683 रुपये मंदिर ट्रस्ट को भेंट किए।कम उम्र में सेवा दान और समर्पण की ऐसी भावना ने सभी को प्रभावित किया। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्राणिध्य के इस योगदान को संस्कारों की उत्कृष्ट मिसाल बताते हुए कहा कि ऐसे बच्चे समाज में सकारात्मक प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। प्राणिध्य इससे पूर्व भी अपनी बचत राशि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर चुके हैं। उनका यह कदम समाज को यह संदेश देता है कि सच्ची श्रद्धा और सेवा भावना उम्र की मोहताज नहीं होती। इनरव्हील क्लब की अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मानित हुए सदस्य समाज सेवा कार्यों की मिली सराहना इनरव्हील क्लब छिंदवाड़ा द्वारा अवॉर्ड सेरेमनी एवं बॉलीवुड थीम आधारित फेलोशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों मीडिया प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया गया।क्लब अध्यक्ष श्वेता घई ने बताया कि इनरव्हील क्लब छिंदवाड़ा के 13 प्रोजेक्ट्स को इनरव्हील इंडिया के राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिला है जो जिले के लिए गौरव की बात है। साथ ही क्लब की पूरी टीम को राष्ट्रपति भवन ले जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात कराने के प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई उन्होंने बताया कि आगामी सत्र के लिए नई टीम की घोषणा भी की गई जिसका कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। क्लब पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों और शहरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। गायत्री परिवार की जिला स्तरीय गोष्ठी संपन्न नारी जागरण व वृक्षारोपण पर जोर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ मधुवन कॉलोनी में जिला संयुक्त समन्वय समिति की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ देवपूजन के साथ हुआ जिसमें जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।गोष्ठी में संगठन को मजबूत बनाने और परम वंदनीय माताजी के जन्मशताब्दी संकल्पों को पूरा करने पर चर्चा की गई राधाकृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण लेकर सिवनी-भोमा पहुंचे समाज पदाधिकारी जिला गौली समाज छिंदवाड़ा द्वारा विशाला स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रण हेतु समाज के पदाधिकारी सिवनी एवं भोमा पहुंचे। इस दौरान सामाजिक बंधुओं ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।बैठक में समाज के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई