Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Jun-2026

टमाटर लाल-खरीदार बेहाल अचानक महंगी हुई सब्जियां जनकल्याण शिविर में आवेदनों का हुआ निराकर छोटा तालाब में चला स्वच्छता अभियान जल संरक्षण का दिया संदेश आदिवासी जमीन विवाद में चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस कलार समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान जून के महीने में आग उगलते सूरज से मुरझाए सब्जियों के बगीचों ने बाजार में अचानक इनके भाव फिर तेज कर दिए हैं। थोक मंडी में टमाटर की आवक घट गई है इससे इसके दाम आसमान छू रहे हैं। थोक में 30 से 40 रुपए किलो मिल रहा टमाटर चिल्लर बाजार में 60 रुपए किलो तक पहुंच गया है। यही पालक शिमला मिर्च बरबटीके हैं। लौकी बैंगनकद्दू जैसी आम लोगों की सब्जियां भी 50 रुपए प्रति किलो रविवार के दिन बाजार में बिकी। जिले में मौसम के बदलाव और स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आवक कम होने के कारण ऐसा हुआ है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली अधिकांश सब्जियां 50 रुपये किलो या उससे अधिक कीमत पर बिक रही हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी बारिश में देरी और उत्पादन प्रभावित होने के कारण बाजार में सब्जियों की आवक कम हुई है। व्यापारियों के अनुसार यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं होती और आवक सामान्य नहीं होती तो दामों में और वृद्धि हो सकती है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी जोनों में आयोजित जनकल्याण शिविरों के तीसरे एवं अंतिम दिवस कुकड़ा जगत जोन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशन में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर समाधान किया। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रक्तचाप शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। शिविरों में पीएम स्वनिधि के 132 नो ड्यूज के 1972 तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों सहित विभिन्न योजनाओं के हजारों आवेदनों का निराकरण किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रविवार को छोटा तालाब स्थित विसर्जन कुंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर के साथ समाजसेवियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर कुंड की सफाई की। इस दौरान जल संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों नवांकुर संस्थाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए नियमित श्रमदान का संकल्प लिया। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के चारगांव पहलाद में आदिवासी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष ठाकरे दीपक साहू शिवम ठाकरे पंकज डायफ़ोंडे शामिल हैकार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। रक्तदान दिवस पर चिकित्सकों ने किया रक्तदान दिया मानव सेवा का संदेश विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आईएमए द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजना टांडेकर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि टांडेकर डॉ. अग्रवाल एवं डॉ. ढाकरिया सहित अन्य चिकित्सकों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे आईएमए अध्यक्ष डॉ. अल्पना शुक्ला एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सूर्यवंशी (कलार) समाज द्वारा कृष्णा लॉन में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के 120 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य अनुशासन और निरंतर अध्ययन का संदेश दिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में एक वृक्ष समाज के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों को पौधे भी वितरित किए गए। अस्मिता महिला साइकिलिंग प्रतियोगिता में 100 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा महिला खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अस्मिता महिला साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर की करीब 100 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय साइकिल फेडरेशन के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता इनर ग्राउंड नागपुर रोड से इमलीखेड़ा चौक तक संपन्न हुई। प्रतियोगिता से पूर्व जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्ती संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर में अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवालीपुलिस ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स बस स्टैंड एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की। टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि पुलिस टीम ने बसों में पहुंचकर यात्रियों से सुरक्षा संबंधी चर्चा की तथा वाहन चालकों की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि कोई चालक नशे की हालत में वाहन न चला रहा हो। दुइसके अलावा फव्वारा चौक बस स्टैंड चंदनगांव इमलीखेड़ा लालबाग तथा आसपास की गलियों में पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 11 फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। सुभाष पार्क में चला स्वच्छता अभियान जलकुंड की सफाई कर किया योग रविवार सुबह छोटा तालाब स्थित सुभाष पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता प्रेमियों समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों पत्रकारों एवं स्वच्छता चैंपियंस ने जलकुंड की सफाई कर स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया।