Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Jun-2026

MP में 8 जून से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक स्थानांतरण की गाइडलाइन जारी प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक स्थानांतरण की गाइडलाइन जारी कर दी है। स्थानांतरण प्रक्रिया 8 जून से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की तबादला नीति के बाद विभाग ने अपनी अलग स्थानांतरण पॉलिसी लागू की है जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन होंगे।विभागीय आदेश के अनुसार प्रशासनिक स्थानांतरण प्रस्तावों का पंजीयन 8 जून से शुरू होगा। अंतर्जिला स्थानांतरण के लिए 8 से 15 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। जिला कैडर-संभाग और राज्य कैडर स्थानांतरण के लिए 8 से 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार अकेली पहुंचीं पीसीसी मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव में शनिवार को एक ओर भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने शक्ति प्रदर्शन के बीच नामांकन दाखिल किया वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के भोपाल पहुंचने पर पार्टी कार्यालय में उत्साह नजर नहीं आया। उनके स्वागत के लिए गिने-चुने नेता और कार्यकर्ता ही पहुंचे। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल उठाए जबकि मीनाक्षी ने दावा किया कि सभी विधायक उनके साथ हैं। राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज नाराज मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा के घोषित उम्मीदवारों पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने नाराजगी जाहिर की है। समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने इसे समाज की लगातार हो रही उपेक्षा का प्रतीक बताया है।पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा को खड़ा करने और विस्तार देने में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन आज उसी समाज को राजनीतिक रूप से नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी ने ब्राह्मण समाज को हाशिए पर धकेलने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निवेश संपर्क अभियानों क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों तथा विदेश निवेश संवादों के माध्यम से प्रदेश में निवेशकों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। इसी क्रम में विश्व की अग्रणी कंज्यूमर हेल्थकेयर कंपनी हेलियन द्वारा प्रदेश के पीथमपुर स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित की जाने वाली भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग इकाई का भूमि-पूजन 8 जून को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया जाएगा। आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप का बच्चा छिंदवाड़ा के पांढुर्णा जिले के कारघाट कामठी गांव में शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्र से बांटे गए पोषण आहार में सांप का मृत बच्चा मिला। यह पैकेट एक गर्भवती महिला को दिया गया था। गनीमत यह रही कि महिला ने लड्डू का सेवन नहीं किया था जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। आंधी-बारिश शाजापुर में ओले गिरे प्रदेश में मानसून से पहले प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। नर्मदापुरम सीहोर देवास और शाजापुर में आंधी-बारिश हुई। शाजापुर में ओले गिरे। इटारसी माखननगर सिवनी मालवा और खरगोन में आंधी से पेड़ उखड़कर गिर गए। कई स्थानों पर 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।