Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Jun-2026

बीते कल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिवहन विभाग देहरादून द्वारा पर्यावरण संरक्षण प्रदूषण नियंत्रण ईंधन संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान डाॅ. अनीता चमोला संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून के निर्देशन में चलाया गयाअभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) की जांच करते हुए वाहन चालकों को स्वच्छ पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए शीघ्र प्रदूषण जांच कराने हेतु निर्देशित किया गया। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने इसको लेकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे और भरवाएंगे। अगर कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिला तो बीएलओ तीन बार विजिट करेंगे। प्रदेश के 79 लाख 60 हजार 762 मतदाताओं को फार्म दिए जाएंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए ECI ने Book a Call with BLO फीचर लॉन्च किया है http://voters.eci.gov.in वेबसाइट या ECI-NET ऐप से एक क्लिक पर BLO से कॉल बुक कर सकते हैं। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा गतिमान है अभी तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं और नए रिकॉर्ड बनते नजर आ रहे हैं । इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष यात्रा ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । 30 लाख यात्री चारधामों में अभी तक आ गए हैं ।होटल संचालक टैक्सी वाले टूर गाइड सभी में बहुत उत्साह है और यात्रा को व्यवस्थित करना हम सबकी जिम्मेदारी ओर प्राथमिकता है ।आने वाले यात्रियों की यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो यात्रियों की सौरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में देर रात भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है। देर रात को स्टोर में आग लग गई।जिसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस प्रशासन को मिली। आनन फानन में पुलिस दल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गई। जब तक देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को वैधानिक कार्रवाई हेतु तत्काल अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही तथा आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। अग्निकांड में स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लंबे समय से इंतजार कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए धामी सरकार ने विभिन्न विभागों परिषदों बोर्ड और निगमों में दायित्वों का पिटारा खोल दिया है। दायित्वधारियों की बढ़ती लिस्ट को लेकर कांग्रेस की तर्ज पर चलने की चर्चा के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार किया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में जमीन-आसमान का अंतर है। हम कार्यकर्ताओं को एडजस्टमेंट के लिए दायित्वधारी नहीं बनाते बल्कि पार्टी और सरकार में सहयोग के लिए बनाते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आना तय था लेकिन राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाया और कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा जिस पर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल उठाया कि उसी रूट पर सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर उड़ रहे थे फिर डबल इंजन हेलिकॉप्टर क्यों नहीं उड़ सका। उन्होंने यूकाडा DGCA और हेलिकॉप्टर कंपनी से जवाब मांगा कि देश के नेता प्रतिपक्ष का हेलिकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया। *बाइट - हरिश रावत पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता कांग्रेस* वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने हरिश रावत पर पलटवार किया है उनके अनुसार कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए राहुल गांधी को गर्त में डाल रही है। *बाइट - गौरव पांडे प्रदेश मंत्री भाजपा*