Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Jun-2026

राहुल गांधी के नीतियों पर उठे सवाल। आसपा के दामोदर यादव बोले - हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने राहुल गांधी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी हाथ में संविधान की किताब लेकर संख्या के अनुपात में भागीदारी देने की बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन जब मौका आता है तो पिछड़ा वर्ग और दलितों को दरकिनार कर देते हैं। ​दामोदर यादव ने कहा कि कांग्रेस के अंदर पहले कमलनाथ दिग्विजय सिंह जीतू पटवारी और अरुण यादव के नामों पर चर्चा हो रही थी और बात एससी वर्ग को मौका देने की भी थी। लेकिन अंत में जिसे टिकट मिला वह महिला न एससी वर्ग से हैं न ओबीसी से और न ही एसटी से। उन्होंने कांग्रेस पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस में काम कर रहे एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के निष्ठावान नेताओं से अपना भविष्य बर्बाद न करने की अपील की है।