Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Jun-2026

नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान के तहत जबलपुर क्राइम ब्रांच बेलबाग और अधारताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले इंजेक्शनों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 15 लाख रुपए कीमती 6600 नशीले इंजेक्शन 5 मोबाइल और एक ई-रिक्शा जब्त किया गया है। पहली कार्रवाई में बेलबाग क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास से ई-रिक्शा में 3200 इंजेक्शन ले जाते मुख्य आरोपी दुर्गा पटेल सहित उसके चार साथियों मोहम्मद आरिफ अमजद खान सैय्यद असरफ और सौरभ नामदेव को दबोचा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में अधारताल पुलिस ने मिल्क स्कीम मैदान के पास से गीतांशु साहू को 3400 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। मामले में फरार आरोपी सौरभ सोनकर और कल्लू दद्दा की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और एमपी ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधारताल थाना क्षेत्र के न्यू कंचनपुर में किराए के मकान से वर्षीय नेहा सिंह का शव मिलने के ठीक दूसरे दिन शनिवार को उसके पति मयंक सिंह का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मयंक का शव वीएफजे क्षेत्र के एक सुनसान और जर्जर क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। इससे पहले शुक्रवार शाम को न्यू कंचनपुर के एक बाहर से बंद कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने नेहा का दो-तीन दिन पुराना डिकम्पोज हो चुका शव बरामद किया था जिसके गले में दुपट्टे का फंदा था। पुलिस के अनुसार मूलतः कालीमठ निवासी नेहा ने दो वर्ष पूर्व मयंक से दूसरा विवाह किया था और दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस दोहरी मौत के पीछे हत्या या आत्महत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है। मोहित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मोहित चौधरी ने आरोपियों की बहन से प्रेम विवाह किया था इसके शिकायत आरोपियों द्वारा रांझी थाना में दर्ज कराई गई थी । शिकायत दर्ज करा कर जब वह जा ही रहे थे। तभी बीच रास्ते में विवाद हो गया। इस दौरान चार आरोपियों ने मोहित पर घातक हमला कर दिया था। इस मामले में वारदात में शामिल एक नाबालिग को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है वहीं फरार चल रहे तीन आरोपियों में से राकेश वंशकार और सचिन वंशकार को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का चौथा आरोपी राहुल अभी भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से उत्तर प्रदेश के वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे बीजाडांडी थाना क्षेत्र के मोइयानाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में लगभग 50 यात्री सवार थे जिनमें से 25 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार के बीच बीजाडांडी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 15 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जबलपुर । शहपुरा तहसील के ग्राम पवला में दो आदिवासी बच्चियों को बहला-फुसलाकर राज्य के बाहर ले जाने और उनके साथ गंभीर अपराध करने के मामले में आज 6 जून 2026 को क्षेत्र का आक्रोश फूट पड़ा। अपराधियों के कथित राजनीतिक रसूख से भयभीत पीड़ित परिवार की मदद के लिए बहुजन चेतना विकास मोर्चा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भीम आर्मी और मेहरा समाज महासंघ ने संयुक्त रूप से बेलखेड़ा थाने के सामने उग्र प्रदर्शन किया। एडवोकेट खेमराज झारिया और ईजी. नंदकिशोर दास सहित अन्य पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी पीड़ित जीवन लाल गोंड के परिवार को सुरक्षा देने और क्षेत्र के अन्य लंबित मामलों के फरार आरोपियों को दबोचने की मांग की है। संगठनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की शिथिलता के कारण कमजोर वर्गों में असुरक्षा का माहौल है और मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।