Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Jun-2026

विजयवर्गीय बोले- तुलसी भैया की क्षमता मैंने पहचानी है:कार्यक्रम में लगे ठहाके इंदौर के भाजपा ग्रामीण कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक मधु वर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि कार्यालय निर्माण की क्षमता दोनों नेताओं में है लेकिन यह भवन केवल कुछ लोगों के सहयोग से नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता की सहभागिता से बनना चाहिए। विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से कार्यालय निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण और सहभागिता से खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यालय निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान होना चाहिए चाहे वह एक रुपए का हो या अधिक।विजयवर्गीय ने कहा कि यहां तुलसी भैया और मधु भैया जैसे नेता मौजूद हैं जो चाहें तो अकेले भी कार्यालय का निर्माण करवा सकते हैं। इस पर सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा हनुमान की क्षमता को जामवंत ने पहचाना था और आपकी क्षमता को मैंने पहचाना है। विजयवर्गीय के इस बयान पर मंच और सभा स्थल पर मौजूद लोगों के बीच ठहाके गूंज उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही सुश्री अंजना यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को रायसेन जिले के सेमरी गांव की रहने वाली पर्वतारोही बेटी सुश्री अंजना यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री अंजना को उसकी अतुल्नीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उल्लेखनीय है कि सुश्री अंजना यादव ने हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउण्ट एवरेस्ट (कुल 8848.86 मीटर ऊंची) के टॉप पाइंट पर सफलतापूर्वक फतह हासिल कर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रौशन किया है। RSS को आतंकवादी संगठन कहने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार सारंगपुर पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में डिगवाड़ के रहने वाले कांग्रेस नेता और आईटी सेल जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को हिंदू समाज और संघ कार्यकर्ताओं के विरोध जताने और ज्ञापन सौंपने से पहले ही कर दी गई।यह पूरा मामला फेसबुक पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा है। आरोप है कि रघुवीर सिंह चंदेल ने फेसबुक पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अगर आपके घर का कोई सदस्य आरएसएस की शाखा में नमस्ते वत्सले वगैरह का जाप कर रहा है तो समझिए कि वो आतंकवादी बनने की ट्रेनिंग ले रहा है। व्यापारी को हनी ट्रैप कर मांगे थे 10 लाख रुपए मुरैना जिले के जौरा के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर जौरा न्यायालय में पेश किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी मीरा कुशवाह अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार मई माह में जौरा के फर्नीचर व्यापारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। व्यापारी की शिकायत पर जौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 8 IPS समेत 74 पुलिस अफसरों के तबादले मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 66 अधिकारियों समेत कुल 74 अफसरों के तबादले किए हैं।गृह विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। तबादलों का असर भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर उज्जैन और सतना सहित प्रदेश के करीब 30 जिलों पर पड़ा है। झाबुआ धार-रतलाम में बारिश; देवास में कार बही प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो लेकिन प्री मानसून जमकर बरस रहा है। झाबुआ में शुक्रवार सुबह जोरदार बारिश हुई। धार पीथमपुर और रतलाम में भी पानी गिरा। देवास में बारिश की वजह से एक कार रपटे में बह गई।इससे पहले भोपाल में गुरुवार शाम करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ आंधी चली और बारिश हुई। करीब 80 पेड़ या उनकी टहनियां सड़कों पर गिर गईं। इससे ट्रैफिक जाम के हालात बने। ओले भी गिरे।