Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Jun-2026

होटलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जांच में मिलीं गंभीर खामियां कृषि बीज और सरकारी चावल घोटाले का खुलासा दो मामलों में एफआईआर विश्व पर्यावरण दिवस पर आंवला वन में वनविभाग ने किया पौधरोपण दिल्ली के होटल हादसे के बाद प्रशासन की सतर्कता के दावों के बीच शहर के दो प्रमुख होटलों की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने होटल गुलमोहर और मिडटाउन होटल का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि दोनों होटलों में आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था नहीं है। मिडटाउन होटल में अग्निशमन यंत्रों की अवधि समाप्त हो चुकी थी लिफ्ट में सुरक्षा अलार्म नहीं था और किचन में भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। वहीं होटल गुलमोहर से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। मिडटाउन होटल में एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ भी मिले। हालांकि प्रशासन ने फिलहाल सुधार के निर्देश दिए हैं लेकिन कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं। जिले में कृषि आदानों और सरकारी खाद्यान्न से जुड़ी बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन की कार्रवाई में ग्राम कोसमी स्थित बजरंग कृषि केंद्र से 510 क्विंटल से अधिक धान बीज का अवैध भंडारण पकड़ा गया। जांच में नियमों के उल्लंघन और किसानों के साथ संभावित धोखाधड़ी की आशंका पर केंद्र को सील कर संचालक सूरजलाल हिरवाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं वारासिवनी के संचेती राइस मिल में 242 क्विंटल 55 किलो एफसीआई का सीएमआर चावल संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। यह चावल छिंदवाड़ा के इथेनॉल प्लांट भेजा जाना था लेकिन बीच रास्ते में राइस मिल में उतार दिया गया। प्रशासन ने चावल और वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पॉलीटेकनिक कॉलेज के समीप आंवला वन में ५ जून को वन विभाग द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद श्रीमती भारती पारधी जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राटसिंह सरस्वार नपाध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन रिटायर्ड जज सुरेन्द्र तुरकर आप पार्टी जिलाध्यक्ष शिव जायसवाल सीसीएफ गौरव चौधरी सहित नपा के सभापति व वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों के हस्ते विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे लगाएं गए व उनके संरक्षण को लेकर संकल्प लिया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी ने बताया गया कि वन विभाग द्वारा प्रदेश भर में एक लाख फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम २०२६ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान चलाए जाने को लेकर नपा परिषद में ५ जून को विशेष बैठक आहूत की गई। इस नियम के तहत स्रोत के आधार पर ठोस अपशिष्ट का चार अलग-अलग भागों में निष्पादन करना है। इसमें गीला कचरा सूखा करना इसके अलावा अब सैनिटरी डायपर व सैनिटरी नैपकिन व विशेष देखभाल अपशिष्ट इसमें बल्ब बैटरी दवाईयां शामिल है। जिसको लेकर परिषद में चर्चा होने पर पार्षदों द्वारा वर्तमान में कचरा वाहन की क्षमता व वार्डो के कचना संग्रहण एवं सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए गए। वहीं बैठक में इस मुद्दों पर विस्तृत चर्चा न कर पक्ष के ही पार्षदों ने एनजीटी द्वारा नपा पर १७.६७ करोड़ का जुर्माना लगाए जाने को लेकर मुद्दा उठाया। किसकी लापरवाही के चलते इतना बड़ा जुर्माना हुआ है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है इस पर भी सवाल उठाए गए। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाघाट व हाल मुकाम गर्रा निवासी ठेकेदार सत्येन्द्र पिता प्रकाश शुक्ला (४५) वर्ष की संदिग्ध हालत में अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी में मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया कि मृतक पहले अपने बड़े भाई के साथ ठेकेदारी करता था लेकिन अभी कुछ माह से वह कोई काम नहीं कर रहा था और शराब पीने का आदी था। पुलिस द्वारा शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए कोतवाली थाना को भेजी। जिला अस्पताल में एक महिला के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीडि़ता के अनुसार रात में साथ रुकी एक अज्ञात महिला पर चोरी का संदेह है जो सुबह से गायब है। पीडि़ता कौशल बागडे गुरुवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। देर होने के कारण वह अस्पताल में ही रुक गई थी। रात के दौरान उसके पास एक अन्य महिला भी ठहरी हुई थी जिसने खुद को किसी मरीज के परिजन के रूप में बताया था। शुक्रवार सुबह जब पीडि़ता ने दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर अपना बैग देखा तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। वहीं रातभर साथ रहने वाली महिला भी मौके से लापता थी। इसके बाद पीडि़ता ने उसी महिला पर जेवर चोरी का संदेह जताया है।