रोटावेटर की चपेट में आया किसान शरीर के हुए कई टुकड़े मौके पर मौत विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा संदेश—‘पेड़ लगाएं और जीवन बचाएं’ कुसमैली मंडी में हमालों के प्रवेश पर बवाल कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू जनप्रतिनिधि बनेंगे स्वच्छता के सूत्रधार चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार पांढुर्णा जिले के मोहगांव क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान 35 वर्षीय किसान गणेश कलंबे की रोटावेटर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे रोटावेटर में नट लगाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह घूमते ब्लेड की चपेट में आ गया। हादसे में उसका शरीर कई हिस्सों में कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उसका 12 वर्षीय बेटा भी खेत में मौजूद था जिसने पूरा घटनाक्रम अपनी आंखों से देखा। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मोहगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 22 बोरिया-इमलिया बोहता क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहके कलेक्टर हरेंद्र नारायन जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों स्व-सहायता समूहों के सदस्यों एवं नागरिकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस दौरान महापौर विक्रम अहके ने कहा कि पौधों का पालन-पोषण अपने बच्चों की तरह करना चाहिए क्योंकि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वहीं कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा हरित स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कुसमैली कृषि उपज मंडी परिसर में हमालों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने कृषि मंडी सचिव कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया। सूचना मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हमालों की समस्या को गंभीरता से उठाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मंडी प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से हमालों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से कामकाज प्रभावित हो रहा था जिससे श्रमिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए हमालों को मंडी परिसर में प्रवेश की अनुमति प्रदान की। नगर पालिक निगम परिषद की विशेष बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में महापौर निगम अध्यक्ष पार्षदों एवं अधिकारियों को नए नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्डों में कचरा पृथक्करण और स्वच्छता जागरूकता अभियान के प्रमुख सूत्रधार की भूमिका निभाएंगे।बैठक में बताया गया कि नागरिकों को घर से ही गीला सूखा सैनिटरी एवं विशेष श्रेणी के कचरे का पृथक्करण करना होगा। इस दौरान वार्ड स्तर पर घर-घर संपर्क स्वच्छता गतिविधियां कचरा प्रबंधन परियोजनाओं का भ्रमण तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने विकासखंड बिछुआ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) खमारपानी का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता उपचार सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में एंटीवेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एसडीएम चौरई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। थाना देहात पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आकाश उर्फ अक्कू अहिरवार निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी और कौशल साकरे निवासी कृष्णा नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिलें बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों बाइक चोरी की घटनाएं फ्रेंड्स कॉलोनी और बुद्धा मैरिज गार्डन क्षेत्र से हुई थीं जिनकी शिकायत थाना देहात में दर्ज कराई गई थी। विश्व पर्यावरण दिवस पर अभाविप ने किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी एवं संजय पांडे ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में अभाविप के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। निगम की अतिक्रमण पर कार्रवाई सड़क पर रखा सामान किया जब्त नगर निगम द्वारा शुक्रवार को शनिचरा बाजार शनिचरा मार्केट गंज स्कूल एवं जनसेवक स्कूल क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर सामान रखकर आवागमन बाधित किए जाने की शिकायत मिलने पर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया।नगर निगम ने बताया कि पूर्व में व्यापारियों एवं हाथ ठेला संचालकों को सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी जा चुकी थी। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारियों को पुनः निर्देश दिए गए कि सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें विश्व पर्यावरण दिवस विशेष: बीजों से लिखी जा रही हरियाली की नई कहानीसीडबॉल से संवर रहा भविष्य विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पांजरा में चल रहा सीडबॉल अभियान पर्यावरण संरक्षण और देशी वृक्षों के संवर्धन की अनूठी मिसाल बन रहा है। पिछले तीन वर्षों से संचालित इस अभियान के तहत देशी एवं नेटिव वृक्षों के बीजों को सीडबॉल के रूप में तैयार कर बंजर भूमि पहाड़ी क्षेत्रों और सड़क किनारे फैलाया जा रहा है ताकि वर्षा ऋतु में वे अंकुरित होकर हरियाली बढ़ा सकें।प्रकृति प्रेमी सोनू बोनिया की पहल से शुरू हुए इस अभियान में ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। यह पहल केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि देशी बीजों के संरक्षण जैव विविधता संवर्धन और पारंपरिक कृषि विरासत को बचाने का भी प्रयास है। ग्राम पांजरा का यह मॉडल अब आसपास के क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बनता जा रहा है। खापाभाट में गूंज रही श्रीमद्भागवत कथा आज सजेंगी महारास और रुक्मिणी विवाह की झांकियां नरसिंहपुर रोड स्थित खापाभाट (सिद्धि विनायक वार्ड क्रमांक 10) में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास श्री शुभम कृष्ण शास्त्री (छोटे सरकार) ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं गोवर्धन पूजन एवं छप्पन भोग प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। ध्वजारोहण के साथ वात्सल्य महोत्सव का शुभारंभ बाल ब्रह्मचारी सुमत प्रकाशजी का मिला सानिध्य अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित वीतराग भवन में शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ वात्सल्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में जैन दर्शन के प्रकांड विद्वान सुमत प्रकाश जैन का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हो रहा है। ध्वजारोहण कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।