Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Jun-2026

राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में नवनिर्मित अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी चिकित्सक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और क्षेत्रीय स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कदम्ब एवं जामुन का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी को भारत सरकार द्वारा पदम भूषण देने पर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। आर्य समाज भेल हरिद्वार ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडियावरिष्ठ नागरिक महासभा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन के द्वारा भगत सिंह कोश्यारी का संयुक्त रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी को शॉल स्मृति चिन्हअंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया। I हरिद्वार में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और जम्मू-कश्मीर में दर्ज यूएपीए मामले की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। रुड़की की शिक्षिका सोनम की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी करीबी सहेली पूजा को भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर की जांच के दौरान पूजा की भूमिका सामने आई। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि पूजा भी सोनम की तरह संदिग्ध खातों में धनराशि के लेनदेन से जुड़ी हुई थी। प्रारंभिक जांच में दोनों के व्हाट्सएप के माध्यम से नेटवर्क से संपर्क में रहने की बात भी सामने आई है। उत्तराखंड में मानसून की बारिश आने को अभी करीब एक माह का समय बाकी है लेकिन प्री मानसून की झमाझम बारिश फिलहाल देखने को मिल रही है बीती देर शाम भी देहरादून समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिसके चलते दोपहर की तपती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली बारिश का यह दौर आज सुबह भी जारी रहा। सरोवर नगरी के लोकभवन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोकभवन परिसर में एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण हरित पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।