Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Jun-2026

2 से अधिक बच्चे तो नहीं कर सकेंगे सरकारी नौकरी मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम 2026 का नया मसौदा (ड्राफ्ट) जारी कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि सरकारी नौकरी के लिए दो से अधिक बच्चों की पाबंदी को बरकरार रखा गया है जबकि पिछले साल खुद GAD ने ही इस पाबंदी को हटाने का प्रस्ताव तैयार किया था जिसे मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति भी मिल गई थी लेकिन नए नियमों में सरकार इस फैसले से पलट गई है। बता दें 24 साल पहले साल 2001 में प्रदेश की तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम 1961 में संशोधन करते हुए यह प्रतिबंध लागू किया था। आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे तरुण और रजनीश बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल आज भोपाल में विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायकों की बैठक होगी। इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे जामा मस्जिद के सदर के बेटे की हत्या का VIDEO मध्य प्रदेश के धार जिले में जामा मस्जिद के सदर के बेटे और युवा उद्यमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले पिता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर उसके दो बेटों पर लाठी-डंडों और बैट से हमला किया। घायल बेटे सलमान खान की इंदौर के चोइथराम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सागौर निवासी शमशुद्दीन पटेल पर 30 मई को हमला हुआ था। मस्जिद के पास रहने वाले बदमाशों ने उनकी पिटाई की। वारदात के बाद शमशुद्दीन ने अपने बेटों सलमान खान और भूरा पटेल को सूचना दी। दोनों मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जमकर पीटा। घटना का VIDEO भी सामने आया है। मृतक के पिता शमशुद्दीन पटेल ने कहा- ये सभी आरोपी देशद्रोही हैं। इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। इनके मकानों पर बुलडोजर चलना चाहिए। निहत्थे बेटों को आरोपियों ने मार डाला। जबलपुर में 1.37 करोड़ का गेहूं घोटाला जबलपुर में एक करोड़ रुपए से अधिक के गेहूं घोटाले का खुलासा हुआ है। प्रशासनिक जांच में खरीदी केंद्र प्रभारी सहायक खाद्य अधिकारी सहित 10 लोगों की भूमिका सामने आने के बाद सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला मझौली स्थित मां अन्नपूर्णा वेयरहाउस का है जहां जांच के दौरान 5167.70 क्विंटल गेहूं कम मिला। गायब गेहूं की कीमत करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए आंकी गई है। जांच में किसानों से अवैध वसूली किए जाने का मामला भी सामने आया है। MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी एमपी में मानसून की एंट्री से पहले प्री-मानसून जमकर बरस रहा है। बीते 24 घंटे में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ पानी गिरा। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) ने प्रदेश के 52 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। गुना अशोकनगर विदिशा सीहोर देवास हरदा और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया प्रदेश के ऊपर 3 साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) एक्टिव है। इस वजह से तेज आंधी और बारिश का दौर है।