आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णयों के अनुपालन और क्रियान्वयन के स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही आयुष मंत्री ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ आगामी प्रस्तावित बैठक को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही तैयारियों और कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए हुई। मंत्री कौशिक ने आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल और गुरूकुल हरिद्वार में दवाईयों के वितरण को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए अधिकारी उचित कार्यप्रणाली अपनाएं। मंत्री ने विश्वविद्यालयों में टेक्नीशियन लाइब्रेरियन और अन्य रिक्त पदों को भी जल्द से जल्द भरने के लिए अधियाचन भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हुई रामनगर निवासी 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है प्रशासन एसडीआरएफ एनडीआरएफ वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें पिछले कई दिनों से दुर्गम पहाड़ियों जंगलों और ट्रेकिंग मार्गों पर सघन सर्च अभियान चला रही हैं वहीं दूसरी ओर बबीता के परिवार का दर्द हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है l लापता युवती के पिता गोपाल पांडे ने भावुक होकर कहा कि उनकी एकमात्र इच्छा है कि उनकी बेटी सकुशल घर वापस लौट आए l उन्होंने बताया कि बबीता पढ़ाई में बेहद मेधावी है और वर्तमान में एमबीए की पढ़ाई कर रही है पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट-टाइम नौकरी भी करती है और अपने भविष्य को संवारने के लिए लगातार मेहनत कर रही थी। गोपाल पांडे ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद वह पैरों से पूर्ण रूप से दिव्यांग हो गए और तब से चल-फिर नहीं पाते l उन्होंने प्रशासन और बचाव दलों से बेटी को जल्द खोज निकालने की अपील करते हुए कहा मेरी बेटी ट्रैकिंग के लिए गई थी हमें क्या पता था कि उसके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा हम हर पल उसकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में सीएम ने यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र दिया सुरक्षित यात्रा सुगम दर्शन और सतत संवाद। सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात 10 से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्गों पर सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। धामों में क्षमता के अनुसार दर्शन के लिए एसओपी बनेगी और भीड़ प्रबंधन चरणबद्ध होगा। होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए भोजन पार्किंग पेयजल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। सीएम ने आदेश दिए कि यात्रियों को केवल रोका न जाए बल्कि रुकने का कारण और इंतजार का समय भी बताया जाए। मौसम जाम मार्ग बंद जैसी सूचना LED FM रेडियो और सोशल मीडिया से लगातार दी जाए। मानसून को देखते हुए संवेदनशील जगहों पर जेसीबी सैटेलाइट फोन एम्बुलेंस और राहत उपकरण तैनात करने के निर्देश दिए गए। सभी DM-SP को नियमित समीक्षा करने को कहा गया। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर तड़के सुबह एक चलती वोल्वो बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते महालक्ष्मी फिलिप्स की यह लग्जरी बस आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि आग लगते ही बस में सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। आइए आपको दिखाते हैं कि सुबह 4 बजे हाईवे पर कैसे मची चीख-पुकार और कैसे पुलिस ने देवदूत बनकर बचाई यात्रियों की जान। तस्वीरों में दिख रहा यह खौफनाक मंजर हरिद्वार-दिल्ली रोड का है। रुड़की मे शांतारशाह पुलिस चौकी से महज 200 मीटर पहले सुबह करीब 4 बजे अचानक चीख-पुकार मच गई। देहरादून से वाया ऋषिकेश होकर दिल्ली और जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स की वोल्वो बस संख्या MP44 ZC 6994 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। ड्राइवर अरुण कुमार के मुताबिक आग सबसे पहले इंजन की तरफ से लगनी शुरू हुई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बस के चालक और परिचालक रिंकू ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत सभी 32 यात्रियों को बस से नीचे उतारा। बस में दो विदेशी पर्यटक भी सवार थे। जान तो सबकी बच गई लेकिन यात्रियों का सारा सामान और लगेज बस के अंदर ही जिंदा जलकर खाक हो गया। चारधाम यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार और परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद गढ़वाल कमिश्नर महोदय द्वारा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने के कड़े आदेश जारी किए गए हैं। देहरादून के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 10:00 बजे से सुबह 04:00 बजे तक किसी भी पैसेंजर वाहन को पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के लिए नहीं भेजा जाएगा। इस नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों (DM) एसएसपी (SSP) और एआरटीओ (ARTO) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।