Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
02-Jun-2026

रक्षाबंधन के पहले एमपी में शुरू होगी सुगम परिवहन बसें भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि रक्षाबंधन पर बहनों को राज्य परिवहन की बसों में सफर की सुविधा मिल सके।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को आज भी आवागमन के लिए लोडिंग वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। नई व्यवस्था शुरू होने से आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। 32 हजार संविदाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मध्य प्रदेश के करीब 32 हजार संविदा स्वास्थ्यकर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। आज से स्वास्थ्यकर्मी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। वहीं 8 जून को वे मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) का घेराव भी कर सकते हैं। कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के लाखों परिवारों को उनकी आबादी वाली जमीन के रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज देने और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को तैयार सिलाई की हुई यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा सीबीआई की विशेष अदालत ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड नहीं मांगी जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। दोनों को अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। आंधी-बारिश से 40 डिग्री के नीचे आया तापमान आंधी-बारिश की वजह से मध्य प्रदेश में बीते 2 दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। मंगलवार को भोपाल-ग्वालियर में पारा 37 डिग्री इंदौर में 38.2 डिग्री उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।