Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
02-Jun-2026

पेंशन बंद आधार कार्ड में दिक्कत; दिव्यांग बेटी को लेकर जनसुनवाई पहुंची मां ग्राम पंचायत तुमड़ा में 80 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप सचिव के खिलाफ जांच की मांग मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल हवा चलते ही जिला अस्पताल की बिजली गुल दो साल से पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई गुहार थाने से चंद कदम दूर चोरों का आतंक एसी बने निशाना अपनी 21 वर्षीय जन्मजात दिव्यांग बेटी को साथ लेकर एक मां मंगलवार को जनसुनवाई में मदद की आस लेकर पहुंची। महिला ने प्रशासन को बताया कि उसकी बेटी शीतल विश्वकर्मा की लंबाई करीब ढाई फीट है और वह बचपन से ही दिव्यांग है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बेटी के इलाज देखभाल और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।महिला ने बताया कि बेटी को मिलने वाली विकलांग पेंशन बंद हो गई है जिससे परिवार की परेशानी और बढ़ गई है। इसके अलावा हाथों की लकीरें स्पष्ट नहीं होने के कारण आधार कार्ड बनवाने में भी दिक्कत आ रही है जिसके चलते कई शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।मां ने प्रशासन से विकलांग पेंशन दोबारा शुरू कराने आधार कार्ड बनवाने में सहयोग देने तथा बेटी के उपचार और भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। जनपद पंचायत जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़ा के सचिव हेमलाल यदुवंशी पर पंचायत कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ एसडीएम एवं जनपद पंचायत सीईओ को शिकायत सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खेत-तालाब सीसी रोड नाली स्ट्रीट लाइट नल-जल योजना पीएम आवास शौचालय सौंदर्यीकरण बाउंड्री वॉल तथा मरम्मत कार्यों के नाम पर करीब 70 से 80 लाख रुपये का गबन किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने सचिव के पूरे कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मानसून से पहले विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार मेंटेनेंस और घंटों बिजली कटौती किए जाने के बावजूद सोमवार रात तेज हवा के साथ ही शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। सबसे चिंताजनक स्थिति जिला अस्पताल में देखने को मिली जहां अचानक बिजली गुल होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ समय तक डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मोबाइल टॉर्च व सीमित रोशनी के सहारे उपचार कार्य करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली बंद होने के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों का कहना है कि यदि मानसून शुरू होने से पहले ही यह स्थिति है तो तेज बारिश और तूफान के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं जिले के झंडा चारगांव (चारगांव प्रहलाद) के ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी पेयजल समस्या लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बसे करीब 50 घरों के मोहल्ले में पिछले दो वर्षों से भीषण जल संकट बना हुआ है। गर्मी के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है जिससे लोगों को 1 से 1.5 किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है। शहर के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कोतवाली से महज कुछ दूरी पर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों में अज्ञात चोर लगातार एसी के कॉपर पाइप और आउटर यूनिट चोरी कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में सामने आई चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर विशेष रूप से एसी में उपयोग होने वाले महंगे तांबे के पाइपों को निशाना बना रहे हैं। थाना क्षेत्र के करीब हो रही इन वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत के 45 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं महिला ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप शहर के बरारीपुरा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर नाराजगी जताई है। वार्ड क्रमांक 25 निवासी प्रतिभा विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि उनके पति के घर पर नहीं होने के दौरान दीपक साहू नामक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पति व बच्चों को उठाकर जान से मारने की धमकी दी।महिला का कहना है कि घटना की शिकायत 20 अप्रैल को थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी लेकिन लगभग 45 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपित के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। डिजिटल क्रॉप सर्वेयरों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश सहायक पटवारी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण कार्य में स्थानीय युवाओं एवं डिजिटल क्रॉप सर्वेयरों को केवल एक सीजन तक सीमित रखने संबंधी आदेश पर आपत्ति जताई है। संगठन ने कहा कि प्रशिक्षित एवं अनुभवी सर्वेयरों को कार्य से अलग करने से सर्वेक्षण की गुणवत्ता पारदर्शिता और विश्वसनीयता प्रभावित होगी। ज्ञापन में पूर्व से कार्यरत युवाओं को आगामी सीजन में भी अवसर देने तथा संबंधित आदेश में संशोधन या निरस्तीकरण की मांग की गई है। दो माह से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्स कर्मचारियों में नाराजगी स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को अप्रैल और मई माह का वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एनएचएम भोपाल के 29 मई 2026 के आदेश के बावजूद संशोधित न्यूनतम वेतन और 1 अप्रैल 2024 से देय एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटरों से तकनीकी कार्य लेने के बावजूद उन्हें अर्धकुशल श्रेणी के अनुसार वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने लंबित वेतन एरियर भुगतान और कुशल श्रेणी के अनुरूप वेतन देने की मांग की है। भाजपा की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न 5 से 21 जून तक चलेंगे ‘केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के विकास के और जनकल्याण के’ अभियान अंतर्गत विविध कार्यक्रम भाजपा की जिला स्तरीय मासिक कामकाजी बैठक में 5 से 21 जून तक जिलेभर में “12 साल विश्वास के विकास के और जनकल्याण के” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत वृक्षारोपण जनसंपर्क जनकल्याण शिविर प्रदर्शनी प्रबुद्धजन बैठकें प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं और योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।