भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के जरिए जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। देहरादून में आयोजित बैठकों में सांसदों और विधायकों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विधायकों से सुझाव भी मांगे गए कि किस तरह पार्टी को और अधिक प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाया जा सकता है। ऋषिकेश विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है l सुबह से ही उनकी बैठकों का दौर जारी है l आज नितिन नवीन की पहली बैठक विधायकों और सांसदों के साथ हुई l बैठक में नितिन नवीन ने सभी विधायकों और सांसदों को आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अब तक विधायकों द्वारा क्षेत्र में किए गए कामकाज की समीक्षा भी की .. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र से 100 बुद्धिजीवी लोगों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए l रुड़की से एक बेहद ही हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टिकोला गांव में कुछ युवकों को बंधक बनाकर उनके साथ लाठी-डंडों और चप्पलों से बेरहमी से मारपीट की गई। स्क्रीन पर दिख रही इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए जमीन पर बैठे ये युवक हाथ जोड़कर अपनी जान बख्शने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सामने खड़े लोग लगातार इन पर लाठियां और थप्पड़ बरसा रहे हैं। घायल युवकों के सिर और कपड़ों पर खून के गहरे निशान साफ गवाही दे रहे हैं कि उनके साथ किस कदर हैवानियत की गई है। यह पूरा मामला रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टिकोला गांव का बताया जा रहा है। तस्वीरें ऊधमसिंहनगर के गदरपुर की हैं जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचपुरी गूलरभोज इलाके में भारी संख्या में संदिग्ध नोटों का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सैफ्टा फार्म रोड स्थित एक खोखे पर दबिश दी और मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान जो खुलासा हुआ उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य की नकली करेंसी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि नोटों की गड्डियों में ऊपर 500 रुपये के असली भारतीय रिजर्व बैंक के नोट लगाए गए थे जबकि नीचे “चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” लिखे नकली नोट रखे गए थे ताकि आम लोगों को आसानी से झांसे में लिया जा सके। बरामद रकम में करीब 10 हजार रुपये असली नोट भी शामिल बताए गए हैं। रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में ईद उल अज़हा के मौके पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुर्बानी के अवशेष हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। हंगामा शांत कराने पहुंची पुलिस भी हमले का शिकार हो गई। इस झड़प में पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ईद उल अज़हा की कुर्बानी के बाद अवशेष हटाने को लेकर गांव में कहासुनी शुरू हुई थी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं झबरेड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। विगत देर रात भारी आंधी तूफान के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया शहर के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और तूफान के चलते कई पेड़ टूट गएवहीं कई मकानों की छते उड़ गई मौसम विभाग द्वारा भी चार दिन बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी गई थी l एक बार फिर मौसम विभाग की चेतावनी सटीक साबित हुई है और तेज हवाओं और आंधी तूफान का असर देखने को मिला है l माल रोड में कई पेड़ों की टहनियां टूट कर सड़क पर आ गई जिससे कई स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई वहीं मसूरी देहरादून मार्ग पर भी कई पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए इसके अलावा इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में भी भारी नुकसान की सूचनाओं प्राप्त हो रही है l नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि जहां पर सूखे पेड़ और लॉपिंग की आवश्यकता है उसकी तुरंत अनुमति दी जाए उसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि बरसात से पूर्व सभी नाले खालो को खोला दिया जाये l