Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-May-2026

खून बूंद से सुलझी मौत की गुत्थी रिश्तों के शक ने ली जान दो आरोपी गिरफ्तार नौतपा की शुरुआत में ही तपे सूर्य 43 डिग्री पार पहुंचा पारा कार की टक्कर से विहाररत दो साध्वियों की मौत पर सकल जैन समाज ने की निंदा जिले के लामता थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। तालाब में मिले शव से शुरू हुई जांच एक बूंद खून के सहारे असली घटनास्थल तक पहुंची और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि ग्राम परतापुर निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र मड़ावी का शव तालाब में मिला था। पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई। जांच के दौरान तालाब से करीब 500 मीटर दूर खेत में खून के निशान मिले जिनके आधार पर पुलिस आरोपी सोनू मड़ावी के घर के पीछे खेत तक पहुंची। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक के आरोपी की मां से संबंध थे जिससे नाराज होकर सोनू मड़ावी और उसके साथी मिथुन सैय्याम ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। शहर में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भटेरा और बैहर रोड के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव दो हिस्सों में मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव का निचला हिस्सा ट्रैक के बीच जबकि सिर और ऊपरी धड़ पटरी किनारे पड़ा मिला। शुरुआती जांच में सुबह कटंगी-गोंदिया ट्रेन की चपेट में आने से हादसे की आशंका जताई गई है। पुलिस युवती की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। नौतपा के पहले ही दिन सूर्य देवता ने अपने तीखे तेवर दिखा दिए। तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे जनजीवन प्रभावित रहा और लोग भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया लू के थपेड़े और तेज होते गए। दोपहर के समय हालात ऐसे हो गए कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। भीषण गर्मी के चलते शहर की सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले अन्यथा अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने अधिक से अधिक पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। विहार करने वाले जैन साधु संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवं आर्यिका माताजी की दुर्घटना की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर २५ मई की शाम सकल जैन समाज बालाघाट द्वारा रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में श्री दिगम्बर जैन पंचायत के पदाधिकारी विरेन्द्र जैन ने बताया कि दिगम्बर जैन की रीवा जिला में विहाररत तीन साध्वियों की एक कार चालक द्वारा टक्कर मार दी गई। जिसमें दो साध्वियों की मौत हो गई थी। इस घटना की पूरा जैन समाज घोर निंदा करता है। उन्होंने कहा कि जिस कार चालक ने यह कृत्य किया है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जाए। इस दौरान काफी संख्या में जैन समाज की महिलाएं व पुरूष शामिल रहे। पेसा मोबिलाईजरों की सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में भारतीय मजदूर संघ जिला बालाघाट के बैनर तले बड़ी संख्या में पेसा मोबिलाईजर 25 मई को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 18 मई 2026 के सेवा समाप्ति आदेश को तत्काल निरस्त करने और तीन दिवस के भीतर पुनः सेवा बहाल करने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि बैहर बिरसा और परसवाड़ा जैसे अधिसूचित क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को पेसा मोबिलाईजर नियुक्त किया गया था। कम मानदेय मिलने के बावजूद वे पेसा कानून को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे। अचानक सेवाएं समाप्त किए जाने से प्रदेशभर के पेसा मोबिलाईजरों में आक्रोश है। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। रीवा में जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के विरोध में सकल जैन समाज लामता ने सोमवार को मौन रैली निकालकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। समाजजनों ने इस घटना को अपूरणीय क्षति बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। सुबह 10 बजे आयोजित रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया। ज्ञापन में जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। घटना के बाद जैन समाज में गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है। जिले के भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होटल व्यवसायी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजू ऐसने रविवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजू को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।