Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-May-2026

पुलिया पर पिकअप की टक्कर से दंपती की मौत 10 वर्षीय भांजा गंभीर घायल दो भाइयों के मकान में लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर खाक पुलिस ने किया महिला के अंधे हत्याकांड का खुलासा आरोपी पति गिरफ्तार . जिले के रामपायली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार साकड़ी निवासी धनीराम गाड़ेकर अपनी पत्नी अनिता गाड़ेकर और घर आए 10 वर्षीय भांजे दिलीप के साथ कपड़े खरीदने डोंगरमाली जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच साकड़ी-सेलवटपार मार्ग पर स्थित नाले की पुलिया पर एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सहित पुलिया से नीचे जा गिरे। हादसे में अनिता गाड़ेकर के सिर में गंभीर चोट आई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धनीराम गाड़ेकर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दिलीप को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम लावनी में दो भाइयों के मकान में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लावनी निवासी मनमोहन पिता सुलकराम ठाकरे व धुदीलाल पिता भूराजी ठाकरे ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 5 से 6 बजे के मध्य अचानक मकान में आग लग गई जिससे तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि मकान जलकर खाक हो गया इससे घर में रखा अनाज व घरेलू सामान सहित अन्य जरूर की चीज पूरी तरह जल गई इससे दोनों भाइयों को करीब 10 से 12 लख रुपए की नुकसानी हुई है उन्होंने बताया कि आप कैसे लगी कारण अज्ञात है . मलाजखंड थाना अंतर्गत ग्राम बाकीगुड़ा में एक महिला की संदिग्ध स्थित में लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतिका नीलू धुर्वे की हत्या उसी के पति केशव धुर्वे ने शराब पीने पैसे नहीं देने पर डंडा से मारपीट कर गला दबाकर कर दी गई थी। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतिका के पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलू धुर्वे का शव २१ मई की दोपहर घर में ही संदिग्ध स्थिति में मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर संदेह के आधार पर मृतिका के पति को पकडक़र पूछताछ की गई जिसने हत्या करना स्वीकार किया। बालाघाट दक्षिण वन मंडल सामान्य के अंतर्गत आने वाले शहर से लगे हुए रेंजर कॉलेज क्षेत्र के बजरंग घाट और पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सामने स्थित आवला वन के जंगलों को सुरक्षित करने और उन जंगलों के भीतर विचरण करने वाले वन्य प्राणी खास तौर पर चीतल की रक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च किए लेकिन वह सब कुछ पानी में जाता हुआ दिखाई दे रहा है हम इसलिए कह रहे है कि जब एक साल पहले लाखों रुपए खर्च करके लगभग ८ किलोमीटर लंबी तार की फेंसिंग की गई थी बावजूद इसके १ साल के भीतर आधा दर्जन से अधिक चीतल को इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने दौडाया था तो वन्य प्राणियो ने अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले थे लेकिन वह फेंसिंग में फस गए जिससे उनकी मौत हो गई इतना ही नही कई चीतलसाभंर सहित वन्य प्राणी दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए जिला तैराकी संघ बालाघाट के तत्वावधान में 37 वीं एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 मई रविवार को डोंगरिया स्थित निजी स्कूल के तरणताल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7.30 बजे पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के करीब 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अलग-अलग आयु वर्ग में उक्त प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 60 इवेन्ट में बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा व तैराकी की कलाबाजी का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में चयनित बच्चे रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। जनपद पंचायत लालबर्रा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पांढरवानी इन दिनों महुआ तालाब के गहरीकरण को लेकर विवादों में घिरी हुई है। तालाब का कार्य जन सहयोग से हो रहा है या शासकीय राशि से इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। विगत दिनों उपसरपंच राकेश अग्रवाल द्वारा तालाब की पार फोड़कर पानी व्यर्थ बहाने और पांचवे वित्त की राशि की बंदरबांट करने की शिकायत की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने 18 मई 2026 को जनपद पंचायत लालबर्रा के सीईओ को 7 दिनों के भीतर तथ्यात्मक बिंदुवार जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में इस समय सारा सरकारी तंत्र एक्शन में है। सरकार की मंशानुरूप प्रादेशिक स्तर पर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव से लेकर संभाग में कमिश्नर और जिले स्तर पर कलेक्टर भी जमीनी स्तर तक लगातार दौरे कर पशु पालकों को सीधे भेंट और विभागीय समीक्षा बैठकों का आयोजन कर सरकारी अमले की कसावट में लगे हैं। जिले के मुखिया श्री मृणाल मीणा कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक शराफ़ का अनुशरण करते हुये डेयरी एवं पशु पालन विभाग के उप संचालक डॉ. घनश्याम परते भी प्रभार लेते ही हरकत में आ गये हैं । इस दौरान वो लगातार दौरे के माध्यम से बैठकों का आयोजन और स्थानीय पशु पालकों किसानों से भेंट देकर उनकी समस्या सुनते हुए पशुधन क्रेडिट कार्ड मुख्यमंत्री डेयरी प्लस सहित धरती आबा एवं डॉ. अम्बेडकर कामधेनु जैसी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने की कयावद में लगे हैं। स्वास्थ्य और पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 123 बटालियनभरवेली स्थित कैंप परिसर में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य जवानों एवं स्थानीय नागरिकों को दैनिक जीवन में शारीरिक व्यायाम और साइकिल चलाने के फायदों के प्रति जागरूक करना था। रैली की शुरुआत कमाण्डेंट हजारी लाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पर कमाण्डेंट ने साइकिल चलाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल वजन नियंत्रित रखने और हृदय स्वास्थ्य को मजबूत करने का एक बेहतरीन व्यायाम है बल्कि प्रदूषण मुक्त पर्यावरण और ईंधन की बचत के लिए भी बेहद जरूरी है। जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और मरीजों को बेड नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर मृणाल मीना ने शनिवार तडक़े 4 बजे अचानक अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय पहुंचे कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल एवं महिला वार्ड का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि वार्ड के सभी बेड भरे हुए थे जिसके चलते कुछ मरीजों का इलाज जमीन पर मेट्रेस बिछाकर किया जा रहा था। इस स्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान आउटसोर्स कर्मचारी एमएसडब्ल्यू आविष्कार मेश्राम कैलाश झलपे एवं गार्ड राधेश्याम बघेले के ड्यूटी के दौरान सोते पाए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने तीनों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। ट. जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मोती उद्यान में रविवार को करीब 12 चमगादड़ों की मौत हो गई। इस घटना ने वन्यजीव प्रेमियों और आम लोगों में चिंता बढ़ा दी है। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा अभी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के अनुसार मोती तालाब क्षेत्र में अचानक बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मृत पाए जाने से हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। बढ़ती गर्मी के बीच हुई इस घटना ने वन्यजीवों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद मोती उद्यान में सैर करने आने वाले लोग भी सहमे हुए हैं। लोगों को संक्रमण फैलने और स्वास्थ्य पर इसके संभावित असर की चिंता सता रही है। पशु चिकित्सक डॉ. घनश्याम परते ने बताया कि मृत चमगादड़ों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा। जिले के भरवेली थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई जहां दुल्हन और उसके परिजनों पर जंगल में हमला कर दिया गया। करीब एक दर्जन हमलावरों ने वाहन रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घटना जोधीटोला के जंगल की है जहां दुल्हन अपने मायके पक्ष के साथ लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे करीब एक दर्जन लोगों ने उनका वाहन रोक लिया और हमला कर दिया। हमले में दुल्हन के जीजा दशरथ कावरे बड़े पिता पेंढारीलाल पांचे रिश्तेदार रमेश पांचे नवीन चौधरी और भादलाल पांचे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार यह हमला 22 मई को हुए विवाह समारोह के दौरान हुए विवाद का परिणाम है।