Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-May-2026

लुधियाना में बम धमाके की धमकी से हड़कंप Ludhiana में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नगर निगम अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में मेयर ऑफिस और पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सुबह 7:28 बजे आए इस मेल में दोपहर 1:11 बजे मेयर ऑफिस और रात 9:11 बजे दिलजीत के घर पर धमाके की चेतावनी दी गई। ईमेल भेजने वालों ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा बताया है। सूचना मिलते ही निगम कार्यालय खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं। पुलिस साइबर सेल भी ईमेल की जांच कर रही है। ऐश्वर्या राय के समर्थन में उतरीं कंगना रनोट Kangana Ranaut ने Aishwarya Rai Bachchan को ट्रोल करने वालों पर नाराजगी जाहिर की है। कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या के लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही थीं। इस पर कंगना ने कहा कि फैशन किसी व्यक्ति की अपनी पहचान और सोच को दिखाने का तरीका होता है। उन्होंने लिखा कि महिलाओं को किसी को खुश करने या खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। कंगना ने लोगों से उम्रदराज कलाकारों को रेड कार्पेट पर देखने की आदत डालने की बात भी कही। राम चरण और बुमराह विवाद की वायरल पोस्ट निकली फेक Ram Charan और भारतीय क्रिकेटर Jasprit Bumrah को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी निकली। दरअसल भोपाल में फिल्म ‘पेड्डी’ के इवेंट के दौरान राम चरण ने गलती से बुमराह को फुटबॉलर बता दिया था। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी। इसके बाद एक एडिटेड इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि बुमराह ने मजाकिया अंदाज में राम चरण को जवाब दिया है। हालांकि जांच में साफ हुआ कि यह पोस्ट फेक और मीम के तौर पर बनाई गई थी। अमिताभ बच्चन के संडे दर्शन में शख्स बेहोश Amitabh Bachchan के मशहूर ‘संडे दर्शन’ के दौरान उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर एक व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया। भारी भीड़ के बीच मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद करते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि व्यक्ति की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। एआई फेक वीडियो पर भड़कीं रुक्मिणी वसंत साउथ एक्ट्रेस Rukmini Vasanth ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एआई-जनरेटेड फेक वीडियो और तस्वीरों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर नकली कंटेंट बनाया जा रहा है जो उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है। रुक्मिणी ने साफ किया कि उनकी टीम ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फेक कंटेंट को शेयर करने से बचें। सलमान ने वरुण धवन को मजाक में किया रोस्ट मुंबई में आयोजित एक फिल्म इवेंट के दौरान Salman Khan ने Varun Dhawan की मजाकिया अंदाज में खिंचाई की। सलमान ने कहा कि वरुण ने उनका एक और गाना उठा लिया है। दरअसल वरुण की आने वाली फिल्म में सलमान के सुपरहिट गाने ‘चुनरी चुनरी’ को रीक्रिएट किया गया है। सलमान की इस बात पर वरुण शर्माते नजर आए और हंसते हुए बोले “भाई रहने दो।” इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर बोले जैकी श्रॉफ Jackie Shroff ने प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील का समर्थन किया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश इस समय आर्थिक और संसाधनों के संकट से जूझ रहे हैं जबकि भारत में हालात बेहतर हैं। जैकी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल और गैस जैसी जरूरी चीजों का समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को फिजूलखर्ची से बचते हुए देश के संसाधनों को बचाने में सहयोग करना चाहिए।