Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-May-2026

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। लंबे समय से दोनों को साथ में सार्वजनिक जगहों पर नहीं देखा गया जिसके बाद फैंस के बीच तलाक की अटकलें और बढ़ गई हैं। खास बात यह है कि दोनों ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं कर रहे हैं। तृषा कृष्णन पर सिंगर सुचित्रा का निशाना साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका नाम अभिनेता थलापति विजय से जुड़ने के बाद अब सिंगर सुचित्रा ने उन पर तीखा हमला बोला है। सुचित्रा ने सोशल मीडिया पर तृषा की आलोचना करते हुए कई पोस्ट साझा किए और एक इंटरव्यू में उन्हें “पैरासाइट” तक कह दिया। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निर्देशक मुदस्सर अजीज की नई कॉमेडी फिल्म चर्चा में कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक मुदस्सर अजीज अपनी आगामी फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर चर्चा में हैं। यह उनकी 2019 में आई फिल्म पति पत्नी और वो का सीक्वल है। निर्देशक का कहना है कि वे ऐसी कॉमेडी फिल्में बनाना चाहते हैं जो परिस्थितियों से पैदा हों और गंभीर मुद्दों पर व्यंग्य करें न कि भद्दे मजाक पर आधारित हों। ओरी अब दिखेंगे एडवेंचर शो में सोशल मीडिया सेंसेशन और बॉलीवुड पार्टियों के चर्चित चेहरे ओरी जल्द ही टीवी के लोकप्रिय स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। शो से पहले दिए इंटरव्यू में ओरी ने कहा कि लोग उन्हें सिर्फ पार्टी बॉय समझते हैं जबकि उनकी असली पहचान इससे कहीं अलग है। ब्रिटनी स्पीयर्स कानूनी विवाद में फंसीं ‘प्रिंसेस ऑफ पॉप’ के नाम से मशहूर अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स एक कानूनी मामले में घिर गई हैं। उन्होंने साउथ कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने से जुड़े कम गंभीर आरोप को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने उन्हें 12 महीने की प्रोबेशन और एक दिन की जेल की सजा सुनाई है।