MSP पर वादे अधूरे छिंदवाड़ा में विकास पर सरकार खामोश: नकुलनाथ बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सांसद Nakul Nath ने इमलिखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा करते हुए किसानों के मुद्दों और जिले के विकास को लेकर सरकार पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और वे स्वयं मंडियों का दौरा कर किसानों की समस्याओं को समझेंगे। नकुलनाथ ने समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर सरकार के वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। नकुलनाथ ने “ट्रिपल इंजन” सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छिंदवाड़ा में नए उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के मामले में सरकार पूरी तरह शांत है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों—रेमंड कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स (WCL) माचागोरा बांध और CII ट्रेनिंग सेंटर—का उल्लेख करते हुए इन्हें क्षेत्र के विकास की आधारशिला बताया।इसके साथ ही उन्होंने अडानी कंपनी को दी गई जमीन पर वर्षों बाद भी प्रगति नहीं होने का मुद्दा उठाया और कहा कि प्रदेश में लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में विफल रही है।