Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Apr-2026

अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) यशस्वी यादव ने शुक्रवार को गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। तमन्ना भाटिया पर कमेंट करने पर अन्नू कपूर की सफाई एक्टर अन्नू कपूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के गाने आज की रात पर किए गए अपने दूधिया बदन वाले कमेंट पर सफाई दी है। भारी ट्रोलिंग के बाद अब एक्टर का कहना है कि उनके कमेंट को गलत तरीके से लिया गया और उनका इरादा सिर्फ तारीफ करना था। सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने कहा लोगों ने मुझे गालियां दीं खूसट बूढ़ा और सठिया गया जैसी बातें कहीं। मेरा कहना सिर्फ इतना है कि अगर मैं दूधिया बदन कहता हूं तो बवाल मच जाता है लेकिन अगर यही बात इंग्लिश में मिल्की बॉडी कही जाए तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती। मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में शुक्रवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट को ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ नाम दिया गया था। कार्यक्रम में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अदिति भाटिया और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए। अन्नू कपूर बोले-ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में दिवंगत एक्टर ओम पुरी पर उनकी बहन सीमा कपूर को धोखा देने का आरोप लगाया। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने कहा वे (ओम पुरी) किसी के पति बने और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया। यहीं से सब कुछ बिगड़ गया और मैं उस महिला का भाई हूं। उन्होंने यह भी कहा कि ओम पुरी के अंतिम दिनों में उनकी बहन सीमा ने ही उनकी देखभाल की थी।