Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-May-2026

शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़के बोले लीगल एक्शन लूंगा बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की फर्जी खबरों को लेकर भड़क गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें उड़ रही थीं जिससे एक्टर परेशान हो गए थे। अब शक्ति कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। आमिर खान बोले- रिद्धिमा का काम रणबीर कपूर से बेहतर आमिर खान हाल ही में फिल्म ‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। फिल्म देखने के बाद आमिर ने फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की। उन्होंने मजाक-मजाक में यह भी कह दिया कि डेब्यू फिल्म में रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने भाई रणबीर कपूर से भी बेहतर काम किया है।आमिर की बहन निखत खान भी इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। \ लुधियाना में मलाइका अरोड़ा के डांस पर फैंस बेकाबू लुधियाना में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने परफॉर्मेंस दी। मौका शहर के एक बड़े कारोबारी की एनिवर्सरी का था। मलाइका ने अपने डांस और स्टेज प्रेजेंस से मेहमानों को खूब एंटरटेन किया।मलाइका अरोड़ा को अपने बीच पाकर फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू होते दिखे। बाउंसरों ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को संभाला। कार्यक्रम में उन्होंने ‘चल छैया-छैया’ अनारकली डिस्को चली और मुन्नी बदनाम हुई नच्च पंजाबन जैसे गानों पर डांस किया। सिंगर सागर भाटिया ने भी अपनी गायकी से समां बांधा।