Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-May-2026

Janhvi Kapoor की फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर ने जीता दिल अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म Peddi का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में जाह्नवी के दमदार अवतार की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच उनके करीबी माने जा रहे Shikhar Pahariya ने भी अभिनेत्री की खुलकर सराहना की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर साझा करते हुए जाह्नवी को “रियल और रील लाइफ की लेडी डॉन” बताया। साथ ही फिल्म के अभिनेता Ram Charan की भी प्रशंसा करते हुए दोनों की जोड़ी को शानदार कहा। शिखर की इस पोस्ट पर जाह्नवी ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया। Aishwarya Rai Bachchan फिर पहुंचेंगी कांस फिल्म फेस्टिवल बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर Cannes Film Festival का हिस्सा बनने जा रही हैं। लंबे समय से यह चर्चा थी कि इस बार वह कांस में नजर नहीं आएंगी खासकर ओपनिंग सेरेमनी में Alia Bhatt की मौजूदगी के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि अब मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। ऐश्वर्या अपनी बेटी Aaradhya Bachchan के साथ कांस के लिए रवाना हो चुकी हैं। दोनों मां-बेटी ऑल ब्लैक लुक में ट्विनिंग करती नजर आईं। बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेगा। Salman Khan ने अकेलेपन वाली पोस्ट पर दी सफाई हाल ही में सलमान खान की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी थी। अकेलेपन और अकेले रहने को लेकर किए गए पोस्ट को कई लोगों ने उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देखा। अब अभिनेता ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की है। सलमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लोग उनकी बातों का गलत अर्थ निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े परिवार शानदार दोस्तों और प्रशंसकों के प्यार के बीच वह अकेले कैसे हो सकते हैं। सलमान ने बताया कि कभी-कभी उनकी “सोशल बैटरी” खत्म हो जाती है और उन्हें कुछ समय अकेले बिताने की जरूरत महसूस होती है जो पूरी तरह सामान्य है। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि खबरें इतनी बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गईं कि उनकी मां ने भी उनसे पूछ लिया कि आखिर मामला क्या है। Bhumi Pednekar ने Dalai Lama से मुलाकात को बताया खास अनुभव अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हाल ही में Dharamshala पहुंचीं जहां उन्होंने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। भूमि ने सोशल मीडिया पर इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह शांत वातावरण और बौद्ध मठों के बीच नजर आईं। अभिनेत्री ने बताया कि दलाई लामा की मौजूदगी में उन्हें अद्भुत शांति और सुकून महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि यह अनुभव इतना भावुक था कि वापसी के समय उनकी आंखों में आंसू आ गए। भूमि के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से मानसिक शांति और आत्म-समझ की तलाश में थीं और यह मुलाकात उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में शामिल हो गई है। Orhan Awatramani(orry) बनेंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि जल्द ही Khatron Ke Khiladi के 15वें सीजन में नजर आएंगे। शो में शामिल होने को लेकर ओरी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि यह उनका पहला और शायद आखिरी असली रियलिटी शो होगा। उन्होंने बताया कि शो के लिए उन्होंने मानसिक तैयारी के साथ-साथ “बिकनी वैक्स” भी करवाया है ताकि दर्द सहने की क्षमता बढ़ सके। ओरी ने हंसते हुए कहा कि अब उन्हें लगता है कि वह किसी भी स्टंट या बिजली के झटकों वाले टास्क का सामना कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस शो के जरिए खुद को परखना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि क्या अब भी उनके अंदर किसी चीज का डर बाकी है।