Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
25-May-2026

बाजार में जोरदार तेजी सेंसेक्स 800 अंक उछला सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 25 मई को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 800 अंकों की बढ़त के साथ 76300 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि निफ्टी भी 250 अंक चढ़कर 24000 के पार पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी सेक्टर में देखी गई वहीं आईटी सेक्टर की बढ़त अपेाकृत धीमी रही। निवेशकों का भरोसा मजबूत रहने और वैश्विक संकेतों में सुधार का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तेजी बरकरार रही तो आने वाले दिनों में बाजार नए रिकॉर्ड स्तर छू सकता है। पेट्रोल-डीजल फिर महंगा आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ देशभर में आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है। महंगे कच्चे तेल कमजोर रुपये और ईरान युद्ध के चलते बढ़ी डिलीवरी लागत को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। ऊर्जा विश्लेषण कंपनी केप्लर ने 2026 के लिए भारत की ईंधन मांग वृद्धि के अनुमान में 39 फीसदी कटौती की है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ेगी और इसका असर खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। बदलती अर्थव्यवस्था में बदल रहा सोने में निवेश का तरीका भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि आर्थिक सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह त्योहार और मुश्किल समय में सोना हर परिवार के लिए सबसे भरोसेमंद निवेश माना जाता रहा है। लेकिन अब आर्थिक हालात बदलने के साथ सोने को लेकर सोच भी बदल रही है। बढ़ते आयात बिल कमजोर रुपया और महंगे कच्चे तेल के बीच सोने की खरीद सीधे देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में निवेश करना आज भी सुरक्षित माना जाता है लेकिन अब लोगों को पारंपरिक खरीद के साथ डिजिटल गोल्ड गोल्ड बॉन्ड और योजनाबद्ध निवेश जैसे विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए। बच्चों के भविष्य के लिए भरोसेमंद विकल्प बना PPF हर माता-पिता अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य का सपना देखते हैं। पढ़ाई करियर विदेश में उच्च शिक्षा या शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए समय रहते निवेश करना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प के रूप में सामने आया है। खास बात यह है कि नाबालिग बच्चों के नाम पर भी पीपीएफ खाता खोला जा सकता है। सरकारी गारंटी और लंबी अवधि के निवेश का फायदा इसे परिवारों के बीच लोकप्रिय बना रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि बच्चे के जन्म से ही नियमित निवेश शुरू किया जाए तो भविष्य में एक मजबूत फंड तैयार किया जा सकता है जो बड़े आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा।