मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। बिलकिसगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पदस्थ रेडियोग्राफर हीरा सिंह कौशल उर्फ कोसलकर को फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने और बेचने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। आरोपी को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दमोह पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने NHM के तहत संचालित संजीवनी क्लीनिकों में फर्जी डिग्री के आधार पर कई लोगों को डॉक्टर बनवाकर नौकरी दिलाई। अब तक 12 से ज्यादा फर्जी डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। मामले में Dr. Neeraj Kumar Dagor ने बताया कि आरोपी रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत था और हाल ही में छुट्टी पर गया था।ताज़ा खबरें तुरंत अपडेट्स — सिर्फ EMS TV पर सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन दबाएं।