यातायात विभाग की सख्ती ओवरलोड बसों पर हुई कार्यवाही ट्रांसफार्मर के साए में जिंदगी : रोटी के लिए रोज मौत से सामना कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद ईदगाह में सुबह 7 बजे अदा होगी विशेष नमाज शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यातायात विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत यात्री वाहनों की सघन जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान करीब तीन दर्जन बसों और अन्य यात्री वाहनों की जांच की गई जिनमें कई वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां मिलीं। नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। यातायात थाना के उपनिरीक्षक नीरज तिवारी ने बताया कि अभियान में वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र बीमा परमिट वैध दस्तावेज टूल बॉक्स और फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में बिजली ट्रांसफार्मरों के नीचे और आसपास लग रही सब्जी-फल की दुकानों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रोजाना सैकड़ों नागरिक अनजाने खतरे के बीच खरीदारी करने को मजबूर हैं। बाजारों में खुले तार जर्जर पोल और अव्यवस्थित वायरिंग के बीच दुकानदार अपनी दुकानें सजा रहे हैं जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में हनुमान चौक और मस्जिद के पास ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की घटनाएं सामने आई थीं जिनमें भीषण आग लग गई थी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि जनहानि नहीं हुई लेकिन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक लापरवाह बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मरों के आसपास से दुकानों को हटाने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। जिले ने अटल पेंशन योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित वार्षिक अभिनंदन समारोह 2026 में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट को देश में तृतीय और मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के लिए बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिनव सिंह बघेल को 20 मई को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से जिले के सहकारिता क्षेत्र में खुशी की लहर है। सीईओ बघेल ने इस सफलता का श्रेय बालाघाट कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना को दिया है। बालाघाट. जिले सहित पूरे देश में 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने नमाज और कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य नमाज सुबह 7 बजे पुलिस लाइन स्थित ईदगाह में अदा की जाएगी जबकि बुजुर्गों की सुविधा के लिए वार्ड नंबर 10 रजा नगर स्थित जामिया नूरिया मदरसे में सुबह 7:45 बजे नमाज होगी। कमेटी ने लोगों से समय पर नमाज स्थल पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इधर बकरीद से पहले बकरों का बाजार भी गुलजार है। सामान्य दिनों में 10 से 15 हजार रुपये में बिकने वाले बकरे अब 20 हजार से 75 हजार रुपये तक में बिक रहे हैं। रजा नगर समेत कई इलाकों में खरीद-फरोख्त तेज हो गई है। जनजाति सुरक्षा मंच के आव्हान पर भारतीय सनातन संस्कृति की मूल चेतना जनजातीय समाज की अस्मिता संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण की मंशा से २४ मई २०२६ को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जनजातीय सांस्कृतिक समागम एवं डीलिस्टिंग गर्जना महारैली का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की १५० वीं जयंती के पावन अवसर पर किया जा रहा है। इस संबंध में जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि उक्त महारैली में जिले से करीब ५०० से अधिक लोग २३ मई की सुबह स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बालाघाट जिले की खैरलांजी जनपद पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे बहुचर्चित विवाद में कलेक्टर न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। जनपद अध्यक्ष और जनपद सदस्य आशु बघेले का निर्वाचन निरस्त कर दिया गया है। न्यायालय ने उन्हें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 19 से जनपद सदस्य और अध्यक्ष पद के लिए अयोग्य घोषित करते हुए दोनों चुनाव शून्य करार दिए। मामला ओबीसी प्रमाण-पत्र विवाद से जुड़ा था। यह याचिका जनपद सदस्य खुशबू बिसेन ने दायर की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि आशु बघेले ने मध्यप्रदेश शासन के वैध जाति प्रमाण-पत्र के बिना ओबीसी महिला आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा। उनके पास महाराष्ट्र शासन का पिंजारा जाति प्रमाण-पत्र था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुनर्विचार में कलेक्टर न्यायालय ने यह फैसला सुनाया।