Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-May-2026

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट परिसर में सीलिंग मरम्मत कार्य के दौरान एक इलेक्ट्रीशियन करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान 32 वर्षीय कुबेर कुमार साहू के रूप में हुई है जो धमतरी जिले के जीजाम गांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र के पतोरी गांव में एक परिवार को दहशत के बीच खुले आसमान के नीचे रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीड़ित राधेलाल साहू ने आरोप लगाया है कि उनके मामा कोमल राम साहू ने घर के चारों ओर कांटे लगाकर रास्ता बंद कर दिया और घर में प्रवेश नहीं करने दिया। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई जिससे परिवार भय के माहौल में जी रहा है। दहशत में परिवार अपने तीन बच्चों के साथ फिंगेश्वर शासकीय अस्पताल के सामने बैठा रहा और प्रशासन से सुरक्षा तथा न्याय की मांग करता रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार अभियान 10 जून तक जारी रहेगा और इसके तहत प्रदेशभर में लगातार जिला स्तर पर प्रवास और समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक करीब 10 जिलों का दौरा किया जा चुका है जबकि 23 जिलों में कार्यक्रम शेष हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन तीन जिलों में प्रवास किया जा रहा है और प्रत्येक दौरे के बाद संबंधित जिलों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाती है ताकि योजनाओं और व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके। राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक आलोचना की एक मर्यादा होती है और मुद्दों पर समालोचना की जानी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक संवाद में स्तर और गरिमा बनाए रखना जरूरी है तथा व्यक्तिगत या स्तरहीन टिप्पणियों से बचना चाहिए।