Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-May-2026

पेट्रोल-डीजल की मार फिर बढ़े दाम देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर ₹92.49 प्रति लीटर हो गया। वहीं दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम भी 1 रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए हैं और अब CNG ₹81.09 प्रति किलो बिकेगी। इससे पहले 15 मई को 2 रुपए और 18 मई को 1 रुपए की बढ़ोतरी की जा चुकी है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की दूरी भारतीय शेयर बाजार में घरेलू निवेशकों का भरोसा कायम है लेकिन विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं। बोफा ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार अभी एशिया के कई देशों के मुकाबले महंगा बना हुआ है। कंपनियों की कमाई की रफ्तार धीमी होने और रुपये की कमजोरी के कारण एफआईआई भारत से दूरी बना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशी निवेशकों की बड़ी वापसी 2027 से पहले मुश्किल दिख रही है। वर्ष 2026 में अब तक एफआईआई भारतीय बाजार से करीब 23 अरब डॉलर निकाल चुके हैं। RBI का बड़ा फैसला सरकार को मिलेगा रिकॉर्ड डिविडेंड भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही RBI ने आर्थिक जोखिमों से निपटने के लिए अपने ‘रिस्क बफर’ को भी दोगुना से ज्यादा बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बोर्ड ने 1.09 लाख करोड़ रुपए जोखिम प्रावधान में रखने की मंजूरी दी है जो पिछले साल के 44900 करोड़ रुपए से कहीं अधिक है। बढ़ते वैश्विक तनाव महंगे कच्चे तेल और रुपये पर दबाव को देखते हुए इसे आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है। तेल बाजार में बड़ा बदलाव वेनेजुएला बना अहम सप्लायर भारत के लिए तेल आपूर्ति के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वेनेजुएला अब भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत लगातार नए विकल्प तलाश रहा है ताकि ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके। सरकारी बैंकिंग सेक्टर में हलचल सरकार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी 8% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचने का फैसला किया है। वहीं SBI ग्राहकों के लिए भी अहम खबर सामने आई है। बैंकिंग सेवाओं से जुड़े कुछ कारणों की वजह से SBI की सेवाएं अगले 6 दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं जिससे ग्राहकों को ऑनलाइन और शाखा सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।