Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-May-2026

संघर्ष से स्टारडम तक पहुंचे रितेश देशमुख Riteish Deshmukh इन दिनों फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। कॉमेडी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले रितेश के लिए बॉलीवुड का सफर आसान नहीं रहा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री Vilasrao Deshmukh के बेटे होने के कारण लोग उन्हें अभिनेता कम और मुख्यमंत्री का बेटा ज्यादा मानते थे। डेब्यू फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के बाद लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर उन्होंने एक्टिंग छोड़कर दोबारा आर्किटेक्ट की नौकरी करने तक का फैसला कर लिया था। लेकिन ‘मस्ती’ ‘धमाल’ ‘हे बेबी’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में मजबूती से स्थापित किया। बाद में फिल्म ‘एक विलेन’ में निगेटिव रोल निभाकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही रणवीर सिंह की फिल्म Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने दावा किया है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही फिल्म वहां नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी बन गई और भारी ट्रैफिक के चलते सर्वर तक क्रैश हो गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में फारूकी ने कहा कि पाकिस्तान में लोग रात 12 बजे से फिल्म का इंतजार कर रहे थे और रिलीज के बाद बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसे देखने की कोशिश की। प्रीति जिंटा और सेलिना जेटली की दोस्ती चर्चा में Preity Zinta इन दिनों आईपीएल में अपनी टीम पंजाब किंग्स को लेकर सुर्खियों में हैं और पूरे उत्साह के साथ टीम का समर्थन कर रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री Celina Jaitly ने सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को याद करते हुए एक खास पोस्ट साझा की। सेलिना की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग की चर्चा हो रही है। कान फिल्म फेस्टिवल में सितारों का जलवा Cannes Film Festival में हर दिन नए सितारों को सम्मानित किया जा रहा है और रेड कारपेट लुक्स भी चर्चा में बने हुए हैं। शुक्रवार को हॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर John Travolta को अचानक पाम डी’ओनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं आज मलयालम फिल्म ‘अम्मा अरियान’ का बुनुएल थिएटर में विशेष प्रीमियर आयोजित किया जाएगा जिसे लेकर सिनेमा प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। रवि मोहन और केनिशा फ्रांसिस के ब्रेकअप की चर्चा तमिल अभिनेता Ravi Mohan एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड सिंगर Kenishaa Francis से उनका ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में केनिशा ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद रवि मोहन विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और परिवार तोड़ने के आरोपों को खारिज किया था। हालांकि बाद में उन्होंने वह वीडियो हटा दिया। अब उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट ने दोनों के अलग होने की अटकलों को और तेज कर दिया है।