Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
21-May-2026

मेलोडी टॉफी बनी शेयर बाजार की चर्चा प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद नाम के भ्रम में निवेशकों ने Parle Industries के शेयरों में खरीदारी शुरू कर दी। नतीजतन कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया और यह बाजार में चर्चा का विषय बन गया। शेयर बाजार में तेजी सेंसेक्स 75700 के पार देश के शेयर बाजार में आज गुरुवार को मजबूती देखने को मिली। BSE Sensex करीब 400 अंकों की तेजी के साथ 75700 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि NIFTY 50 भी 130 अंक चढ़कर 23790 तक पहुंच गया। बाजार में सरकारी बैंकों और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का माहौल बना रहा। निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी 1411 रुपए सस्ती होकर 1 किलो के लिए 2.67 लाख रुपए पर पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोना 522 रुपए गिरकर 10 ग्राम के लिए 1.59 लाख रुपए हो गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और मांग में नरमी के चलते कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कोर सेक्टर की विकास दर 1.7 प्रतिशत वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में देश के आठ प्रमुख कोर सेक्टरों में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सीमेंट स्टील और बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी से विकास दर को सहारा मिला। हालांकि आठ में से पांच क्षेत्रों में उत्पादन घटने से कुल वृद्धि की रफ्तार सीमित रही। विशेषज्ञ इसे अर्थव्यवस्था के लिए मिश्रित संकेत मान रहे हैं। उपभोग में सुस्ती से बढ़ी चिंता विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसका उपभोक्ता बाजार है। गांवों की किराना दुकानों से लेकर शहरों के बड़े मॉल तक होने वाला खर्च आर्थिक गतिविधियों को गति देता है। लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव कच्चे तेल की ऊंची कीमतें विदेशी निवेशकों की निकासी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और बढ़ते आयात बिल ने आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में उपभोग में सुस्ती आने की आशंका अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।