Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
20-May-2026

सीहोर में अवैध कॉलोनियों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इच्छावर-सीहोर रोड पर हसनाबाद जोड़ के पास कृषि भूमि पर बिना अनुमति ‘वेद वाटिका’ नाम से कॉलोनी काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना T&CP और RERA नियमों का पालन किए प्लॉट बेचे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पानी बिजली और ड्रेनेज जैसी मूल सुविधाओं का कोई इंतजाम नहीं है फिर भी लोगों को सुनहरे सपने दिखाकर जमीन बेची जा रही है। चर्चा यह भी है कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह कारोबार फल-फूल रहा है। वहीं प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि कार्रवाई के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित क्यों हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस पर सख्त कदम उठाते हैं या नहीं।