भारत गैस एजेंसी की महिला कर्मचारी ने उपभोक्ता से की छीना झपटी ट्रांसपोर्टर के घर आधी रात हमला 100 से अधिक लोगों पर आरोप कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा जबलपुर एक्सप्रेस के 35 वर्ष पूर्ण होने पर भजन जैमिंग का पोस्टर विमोचन संघ के मूल कार्य मे कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं है: श्रवण जी कुकड़ा जगत रोड स्थित भारत गैस की प्रीति इंटरप्राइजेस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में लापरवाही और फर्जी डिलीवरी अपडेट करने के आरोप लगाए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि दो-दो महीने बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा जबकि मोबाइल पर डिलीवरी मैसेज भेज दिया जाता है। सोमवार को शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि वीडियो बना रहे उपभोक्ता से महिला कर्मचारी ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी की जांच कर कार्रवाई और समय पर गैस वितरण की मांग की है। : मोहखेड़ थाना अंतर्गत उमरानाला चौकी क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर हरिराम बास्टे के घर पर देर रात कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार 15 मई की रात भाड़े के विवाद को लेकर 100 से अधिक लोग हथियारों और वाहनों के साथ घर पहुंचे और मारपीट व तोड़फोड़ की।पीड़ित पक्ष ने महिलाओं से अभद्रता बच्चों को धमकाने और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। घटना में परिवार के दो सदस्य घायल बताए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस पर देरी से पहुंचने और मामूली धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजीव भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और आवश्यक सुझाव दिए।जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने आगामी माह में विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा बूथ समितियों और ग्राम पंचायत समितियों के गठन पर जोर दिया। बैठक में विधायकगण प्रभारी पर्यवेक्षक ब्लॉक एवं शहर अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के प्रतिष्ठित समाचार पत्र जबलपुर एक्सप्रेस के 35 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भजन जैमिंग कार्यक्रम का सोमवार को भव्य पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर सुजीत चौधरी विश्वनाथ ओकटे एवं सुनील जायसवाल उपस्थित रहे। नेताओं ने जबलपुर एक्सप्रेस की 35 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि समाचार पत्र ने लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भजन जैमिंग कार्यक्रम को सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए जिले के नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी भी साझा की। जिले में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत द्वारा लिंगा स्थित माताजी निर्मला देवी सहजयोग ट्रस्ट में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग सामान्य (विद्यार्थी) सोमवार को भी जारी रहा। वर्ग में 334 शिक्षार्थी एवं 35 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।सह प्रांत प्रचारक श्रवण सैनी ने शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के मूल कार्य में कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य करता है तथा स्वयंसेवकों में अनुशासन देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। उन्होंने शिक्षार्थियों से प्रशिक्षण में पूर्ण मनोयोग से भाग लेकर जीवन में अच्छे गुणों को अपनाने का आग्रह किया। पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिले में पेयजल समस्या को लेकर सभी एसडीएम सीईओ जनपद सीएमओ और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की स्थिति की पूरी जानकारी रखने और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता हो वहां बोर कराए जाएं तथा निजी नलकूप और कुओं का पूर्व से अधिग्रहण कर जरूरत पड़ने पर पेयजल उपलब्ध कराया जाए। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने हाल के दिनों में कुछ क्षेत्रों में पेयजल संकट पर नाराजगी जताते हुए फील्ड का दोबारा आंकलन कर कार्ययोजना बनाने को कहा। साथ ही जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण कर चिकित्सकों की नियमित विजिट सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज श्रमिकों ने सौंपा ज्ञापन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत श्रमिकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्यूनतम वेतन दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों का आरोप है कि शापूरजी पालनजी एंड कंपनी के अंतर्गत कार्य करने के बावजूद उन्हें शासन द्वारा 1 अप्रैल से लागू नई न्यूनतम मजदूरी दर का लाभ नहीं दिया जा रहा है श्रमिकों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से कार्यरत हैं लेकिन अब भी पुराने वेतनमान पर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जांच कर शासन के अनुसार वेतन दिलाने और संबंधित कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें : कलेक्टर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की पटाखा फैक्ट्रियों की सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी फैक्ट्रियां शासन के सुरक्षा मानकों एवं नियमों के तहत संचालित हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा उपकरण सुरक्षित भंडारण श्रमिकों की सुरक्षा एवं लाइसेंस संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नियमों के उल्लंघन पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। केन-बेतवा परियोजना प्रभावितों को न्याय दिलाने राज्यपाल से लगाई गुहार जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और क्षेत्र में हो रही तोड़फोड़ पर रोक लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि छतरपुर और पन्ना जिलों के कई परिवार परियोजना से प्रभावित हैं लेकिन अब तक उन्हें उचित मुआवजा और राहत नहीं मिल सकी है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय प्रशासनिक स्तर पर अनदेखी की जा रही है नगर निगम और यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई हटाया अतिक्रमण नगर निगम एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के तहत राजीव गांधी कॉम्पलेक्स आनंद हॉस्पिटल सत्कार तिराहा बस स्टैंड जेल तिराहा स्टेडियम क्षेत्र सहित फव्वारा चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान स्टैंड बोर्ड समेत अन्य सामान जप्त कर चालानी कार्रवाई भी की गई मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजनीतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां वितरित की गईं।बैठक में बताया गया कि 15 से 25 मई 2026 तक मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां ऑफलाइन एवं ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। नागरिक निर्धारित केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 जून 2026 को किया जाएगा। नाम जोड़ने संशोधन एवं विलोपन के लिए ईआर-1 ईआर-2 और ईआर-3 फार्म निर्धारित किए गए हैं। स्पीड रोलर स्केटिंग की ओर बढ़ा बच्चों का रुझान जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के तहत पुलिस ग्राउंड में 5 मई से 5 जून तक रोलर स्केटिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के कोच रविंद्र जायसवाल कविता थापा मोनिका मालवी और शालिनी परतेति बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पूर्व छात्राओं ने दी उमा पांडिया मैडम को भावभीनी विदाई गर्ल्स कॉलेज की पूर्व छात्राओं द्वारा इंग्लिश विभाग की एचओडी उमा पांडिया मैडम के सेवा निवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने मैडम के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ग्रुप संचालक के रूप में विद्यार्थियों की हर संभव मदद की और ऑनलाइन माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की।