Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
18-May-2026

CM बोले- कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा काफिला विवाद के बाद निगम-मंडल नेताओं की ट्रेनिंग प्रदेश में काफिला विवाद के बाद निगम मंडल बोर्ड प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों की भोपाल में ट्रेनिंग हुई। CM मोहन यादव ने नेताओं से कहा कि कोई आपको उलझाए या भड़काए तो उससे बचना आपको ही है। कोई दूसरा आपका मददगार नहीं होगा।CM ने कहा- आप खुद जवाबदार हैं। सोशल मीडिया हर चीज को बारीकी से देखता है। हमारे फैसलों पर तीसरी आंख भी नजर रखती है। पहले एक-दो महीने काम को समझें और सीखें। काम में डूबेंगे तो रास्ता भी मिलेगा। नियम-कानून के दायरे में रहकर काम करें। CM ने कहा कि अपने निकाय को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना है। अहंकार लाएंगे तो कष्ट होगा। छोटा-बड़ा कोई नहीं है। काम करते-करते आपको रोका भी जा सकता है कि अब यह काम नहीं करना है। आप कहेंगे सरकार में लगाना है तो सरकार में लगा देंगे। आप कहेंगे वापस दे दो तो वापस दे देंगे। एमपी में 48 घंटे में भरने होंगे सड़कों के गड्ढे सड़क पर बने गड्ढों खुले नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में अब प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियों को बैरिकेडिंग करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर 48 घंटे के भीतर गड्‌ढे भरने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्य सचिव को भेजे पत्र में सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने दो महीने में रिपोर्ट मांगी है। बारिश में ऐसे स्थानों पर रात में प्रकाश व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि सड़क हादसे न हों। ई-रिक्शा से बैठक में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों पर भी दिख रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सोमवार को धार में एक बैठक में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से पहुंचीं। उन्होंने बड़े काफिले का उपयोग नहीं किया। धार-महू लोकसभा क्षेत्र से सांसद सावित्री ठाकुर सोमवार को बिना बड़े काफिले के धार स्थित सर्किट हाउस पहुंची थीं। वहां से वे सीधे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुईं। जिला परियोजना समन्वयक एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सोमवार को धार जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार खरे को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन पर निर्माण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में 17 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत सिवनी जिले में हुए हवाला लूटकांड की मुख्य आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। एसडीओपी ने कोर्ट को बताया कि उसके साथ 2 साल का बच्चा है।इसी आधार पर सोमवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि ट्रायल कोर्ट में केस यथावत चलता रहेगा। पूजा पांडे करीब 3 करोड़ रुपए के हवाला लूटकांड की मुख्य आरोपी हैं। उनके साथ कई पुलिसकर्मी भी इस केस में शामिल हैं। पीतांबरा पीठ की व्यवस्थाओं पर विहिप ने उठाए सवाल दतिया में विश्व हिन्दू परिषद ने सोमवार शाम को मां पीतांबरा पीठ न्यास की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए व्यवस्थाओं निर्माण कार्यों और दान राशि की पारदर्शिता को लेकर जांच की मांग की। परिषद पदाधिकारियों ने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कहा कि पीठ से जुड़ी लगातार सामने आ रही शिकायतों से श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हो रही है। खजुराहो सबसे गर्म पारा 46.8°C पहुंचा प्रदेश में सोमवार को इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की गई। मई में पहली बार पूरा प्रदेश तेज लू और झुलसा देने वाली गर्मी की चपेट में रहा। छतरपुर के खजुराहो में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।यह मौसम विभाग के रिकॉर्ड में अब तक का दूसरा सबसे गर्म दिन है। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को यहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।