Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
18-May-2026

प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा आज शाम जसपुर पहुंचे। जसपुर में उन्होंने पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल के द्वारा बनाए गए बास्केटबॉल कोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। जसपुर में उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर खेले गए बास्केटबॉल मैच के खिलाडियों द्वारा परिचय प्राप्त किया और बास्केट में बॉल डाली। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट के लिए पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की प्रतिभाओं का प्रदर्शन सामने लगातार आता रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के खिलाड़ियों को एक अच्छा स्टेज उपलब्ध करा रहे हैं। उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानो में कार्यरत श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किये जा रहे धरना- प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदर्शन की आड़ में पथराव की घटना को भी अंजाम देते हुए शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया जिसके दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र०) देहरादून द्वारा जनपद में स्थित औद्योगिक अस्थानों सेलाकुई सिडकुल परिसर में तत्काल प्रभाव से धारा 163 BNSS लागू की गई है आज सम्पूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सेलाकुई क्षेत्र में फ़्लैग मार्च किया गया। भारत सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनवाने नाम जोड़ने-हटाने तथा अन्य संशोधन कार्य आसानी से कर सकेंगे।सरकार द्वारा पुराने आरसीएमएस (रेशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल को आधुनिक तकनीक और सरल प्रक्रियाओं के साथ अपडेट कर यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया गया है जिससे आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अब नए राशन कार्ड बनवाने अथवा पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने के लिए लोगों को दफ्तरों या राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रुड़की में बर्थडे पार्टी के दौरान तमंचा लहराकर डांस करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें एक युवक बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध हथियार के साथ नाचता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी हरिद्वार ने मामले का संज्ञान लेते हुए रुड़की पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। सरोवर नगरी नैनीताल प्रवास के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में मां नयना देवी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मंदिर दर्शन के पश्चात राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे जहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि जब भी वे यहाँ आते हैं एक अलग प्रकार का आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब पवित्र स्थल सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पवित्र स्थलों पर आकर उनकी आत्मा ऊर्जा से भर जाती है तथा आध्यात्मिक रूप से नई प्रेरणा प्राप्त होती है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर आकर विशेष प्रकार की आस्था सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है। निजी आवास पर सोलर पैनल योजना) जिसे आधिकारिक तौर पर पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के नाम से जाना जाता है केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य आवासीय उपभोक्ताओं को अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी देना और बिजली बिल में राहत प्रदान करना है। इस विषय पर बात करते हुए सूचना विभाग के महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा चलाई गई यह योजना जनता के लिए अत्यंत लाभकारी है। हमारे उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना भी जनता के लिए एक लाभदायक योजना है। उत्तराखंड के गांव में 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा का निर्माण हो चुका है। नगर निगम और ग्राम पंचायत इस योजना का लाभ जनता को मिल रहा है। महाराष्ट्र सरकार की केबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे प्रसिद्ध परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी एवं डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में माँ गंगा की दिव्य आरती करी ।इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनी ने आगामी नासिक महाकुम्भ के आयोजन को लेकर उनसे विशेष चर्चा भी करी। इस दौरान मुम्बई की प्राचीन बाणगंगा और मीठी नदी को स्वच्छ निर्मल एवं अविरल बनाये रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी ने कहा कि बाणगंगा केवल एक जलधारा नहीं बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल पर्यावरण का विषय नहीं बल्कि हमारी संस्कृति आस्था और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा संकल्प है।