Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-May-2026

मदन महल थाना क्षेत्र में देर रात शराब पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद एक युवक की हत्या का कारण बन गया। जानकारी के अनुसार शिवाजी चौक स्थित एक बारात घर के पीछे डीजे संचालित करने वाले कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अतुल प्यासी और कपिल प्यासी का अन्य युवकों से विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों वहां से घर के लिए निकल गए लेकिन दूसरा पक्ष रंजिश रखते हुए बाइक से उनका पीछा करने लगा।आरोपियों ने तीन पत्ती इलाके में यूको बैंक के पास एक रेस्टोरेंट के सामने दोनों को रोका और दोबारा विवाद करते हुए कपिल प्यासी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कमर के नीचे गंभीर चोट आने के कारण कपिल सड़क पर गिर गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मदन महल थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वहीं एक फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। संस्कारधानी शनिवार को देश की न्यायिक व्यवस्था के एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल सेंटर में “फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन: एम्पावरिंग जस्टिस वाया यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन” विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस महामंथन में देश की न्यायपालिका का शीर्ष नेतृत्व और विधि विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे जहाँ डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी सरल और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे। आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि सुप्रीम कोर्ट के 9 वरिष्ठ न्यायाधीश—जस्टिस जे.के. माहेश्वरी जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा जस्टिस पी.बी. वारले जस्टिस एन. कोटेश्वर सिंह जस्टिस आर. महादेवन जस्टिस मनमोहन जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस संजीव सचदेवा—एक साथ इस सेमिनार का हिस्सा बने। हाई कोर्ट के समस्त न्यायाधीशों की मौजूदगी और इस वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस व प्रशासन द्वारा शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दीनदयाल अंतरराज्यीय बस स्टैंड में संचालित शराब दुकान और अवैध अहातों के विरोध में भगवती मानव कल्याण संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से माढ़ोताल थाने तक विशाल रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि रोजाना हजारों यात्रियों महिलाओं और छात्राओं की आवाजाही वाले इस बेहद संवेदनशील सार्वजनिक स्थल पर शराब की खुलेआम बिक्री सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी देने के साथ ही संगठन के सदस्यों ने खुद बस स्टैंड परिसर के बाहर दबिश देकर चार पेटी अवैध शराब जब्त की और एक आरोपी को भी दबोचकर पुलिस के हवाले किया। संगठन ने साफ किया है कि यदि बस स्टैंड क्षेत्र से शराब दुकान को जल्द नहीं हटाया गया और अवैध अहाते पूरी तरह बंद नहीं हुए तो जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जबलपुर | थाना रांझी पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो 14 वर्षीय विधिविवादित बालकों को पकड़ा है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दो एक्टिवा बरामद की हैं। पूछताछ में बालकों ने बताया कि वे सिर्फ गाड़ी चलाने के शौक के चलते वाहन चोरी करते थे। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि पुरानी चाबी से लॉक खोलकर वाहन चुराते थे। दोनों ने बड़ा पत्थर क्षेत्र से 12 और 13 मई की रात दो एक्टिवा चोरी कर शहर में घूमने की बात कबूली। पेट्रोल खत्म होने पर वाहनों को सुंदरवन क्षेत्र के खंडहर के पास छोड़ दिया गया था। पुलिस टीम की इस सफलता में थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।