भाजयुमो जिलाध्यक्ष की दौड़ तेज शहर में लगे दावेदारों के बैनर-पोस्टर मंदिरों में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 8 वारदातों का खुलासा चार माह के मासूम को मिली नई जिंदगी की उम्मीद एयर एम्बुलेंस से मुंबई रवाना भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के 16 मई को प्रस्तावित आगमन से पहले संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दावेदार शहरभर में बैनर-पोस्टर लगाकर अपनी सक्रियता और दावेदारी दिखा रहे हैं।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर बालाघाट शहर की सडक़ों पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आम्बेडकर चौक से जयस्तंभ चौक जिला भाजपा कार्यालय मार्ग कालीपुतली चौक सहित प्रमुख चौराहों और गलियों में दावेदारों द्वारा बड़े-बड़े बैनर पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष की दौड़ में एक दर्जन से अधिक दावेदार शामिल है। जिलाध्यक्ष पद के इच्छुक दावेदार संगठन के वरिष्ठ नेताओं जिला भाजपा पदाधिकारियों और प्रदेश नेतृत्व से संपर्क साधकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। जिले में लगातार हो रही मंदिर चोरी की घटनाओं पर बालाघाट पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न मंदिरों से चोरी किया गया करीब 5 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के रावनवाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं जो सुनसान और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों की रेकी कर रात के समय वारदात को अंजाम देते थे।सीएसपी मयंक तिवरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि एसपी के निर्देशन में थाना लांजी नवेगांव कोतवाली किरनापुर एवं हट्टा की कुल पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों की निगरानी और पूछताछ शुरू की। इसी दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जिसमें उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई आठ मंदिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इधर पुलिस द्वारा आठ मंदिरों की चोरी का खुलासा किए जाने पर स्थानीय और विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सार्वजनिक रुप से सम्मान भी किया। जिले के चार माह के मासूम अयांश मसराम के लिए गुरुवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे इस बच्चे को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर पीएम श्री एयर एम्बुलेंस योजना के तहत एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा गया जहां आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उसका नि:शुल्क इलाज और सर्जरी की जाएगी। कटंगी विकासखंड के ग्राम देवरी बुजुर्ग निवासी अयांश पिता शैलेश मसराम पिछले कई दिनों से गंभीर हृदय रोग से पीडि़त था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए बड़े शहर में इलाज कराना संभव नहीं था लेकिन शासन की पहल और जिला प्रशासन की तत्परता ने इस मासूम के लिए उम्मीद की नई किरण जगा दी। गुरुवार की सुबह जिला चिकित्सालय बालाघाट से अयांश को गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से सुबह 10 बजे एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उसे मुंबई स्थित नारायणा हृदयालय भेजा गया जहां उसका इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क किया जाएगा। जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत गर्रा के ग्रामीणों ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गांव के दिलीप भैरम व गणेश चौहान के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किए जोन की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इस दौरान पीडि़त दिलीप भैरम व गणेश चौहान सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस संबंध में पीडि़त व ग्रामीणों ने बताया कि शुभम ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 4 गर्रा द्वारा थाना में शिकयत दर्ज कर घटना स्थल विनोद उरकुड़े की सैलून दुकान को बताया गया है जबकि संबंधित दुकान संचालक ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रारंभिक स्तर पर दुकान संचालक और आसपास के लोगों से पूछताछ करती तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाती। बिना जांच के शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिस समय की घटना बता रहे है उस दौरान दिलीप भैरम अपने घर में परिवार के साथ था। दूसरा गणेश चौहान ग्राम गांव से करीब सौ किलोमीटर दूर कान्हा मुक्की क्षेत्र में एक रिसॉर्ट में फेब्रिकेशन कार्य कर रहा था। ऐसे में दोनों के खिलाफ दर्ज मामला पूरी तरह तथ्यहीन और झूठा है।