Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-May-2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली प्रवास पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करेंगे।मुख्यमंत्री इस मुलाकात के दौरान राज्य में चल रहे जनस्वास्थ्य और सामाजिक अभियानों की जानकारी गृह मंत्री को देंगे। विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में संचालित “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” और “बस्तर मुन्ने अभियान” की प्रगति और प्रभावों पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा खरीफ एवं रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले में धान सहित कई प्रमुख फसलों के एमएसपी को बढ़ाया गया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय सीधे तौर पर देश के अन्नदाता किसानों के हित में है और इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। राज्य के कुछ अस्पतालों में एक्सपायर दवाइयों की सप्लाई के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि एक्सपायर दवाइयों को जलाने या फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी अस्पताल में एक्सपायर दवाइयां मौजूद हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी दवाइयों को CGMSC में वापस जमा कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मरीजों को एक्सपायर दवाइयां नहीं बांटी जा रही हैं और व्यवस्थाओं को लगातार दुरुस्त किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध न होने से वाहन चालकों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।शहर के कुछ ही पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध होने के कारण वहां भीड़ बढ़ गई है और स्थिति अव्यवस्थित हो रही है। कई स्थानों पर लोग लंबे समय तक इंतजार करने को मजबूर हैं।वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल पाने के लिए उन्हें काफी समय तक लाइन में लगना पड़ रहा है और नियमित आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने पेट्रोल संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल चुनावी गतिविधियों पर केंद्रित है जबकि आम जनता जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रही है।पेट्रोल-डीजल संकट पर टिप्पणी करते हुए भगत ने कहा कि ईंधन बचाने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को साइकिल से मंत्रालय जाना चाहिए और प्रधानमंत्री की अपील का पालन करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि मंत्री अपनी पत्नियों को भी साइकिल से बाजार भेजें। प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने ई-व्हीकल अपनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने खर्च पर ई-व्हीकल खरीदा है और अब स्थानीय कार्यक्रमों में इसी वाहन से पहुंचेंगे।इस अवसर पर उन्होंने ई-रिक्शा में भ्रमण कर स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन का संदेश दिया। मिश्रा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए ई-व्हीकल आवश्यक हैं।उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” और “मेक इन इंडिया” अभियान को मजबूत करने में इलेक्ट्रिक वाहनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण आर्थिक बचत और आत्मनिर्भर भारत के लिए ई-व्हीकल अपनाने की अपील की।