Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-May-2026

​NEET महाघोटाला। जीतू पटवारी के तीखे सवाल! | इवेंट छोड़िए बच्चों को न्याय दीजिए ​एंकर ​एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने NEET धांधली पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा सरकार है वहीं ऐसी धांधलियां होती हैं। उन्होंने तंज कसा कि नरेंद्र मोदी की डिग्री खुद संदेह के घेरे में है। पटवारी ने आरोप लगाया कि 2014 से अब तक 14 बार पेपर लीक हुए हैं जो इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस 16 तारीख को इसके खिलाफ कमेटी बनाकर ठोस कदम उठाएगी। ​साथ ही उन्होंने केन-बेतवा परियोजना में नागार्जुन कंपनी के माध्यम से हो रही घूसखोरी और आदिवासियों के कम मुआवजे पर चिता सत्याग्रह का मुद्दा उठाया। पटवारी ने कहा कि मिडिल क्लास को तेल और गाड़ी कम चलाने की नसीहत देने वाले पीएम सिर्फ इवेंट कर रहे हैं। अब देश को तय करना है कि मोदी की बात माननी है या उन्हें बाहर करना है।