40 साल पुरानी छत बनी खतरा अस्पताल में गिरा स्लैब टला बड़ा हादसा ना तुम जीते न हम हारे आपसी सुलह से हुआ 902 प्रकरणों का निराकरण 6.27 करोड़ के अवॉर्ड पारित सड़क पार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला मौत सायरन बजते ही ब्लैकआउट एनसीसी शिविर में आपदा प्रबंधन का लाइव प्रदर्शन जनगणना तैयारियों का संभागीय प्रभारी ने लिया जायजा परासिया वेकोलि के केंद्रीय चिकित्सालय बड़कुही में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। दंत रोग विशेषज्ञ के कक्ष की छत का स्लैब अचानक उखड़कर सीलिंग सहित नीचे गिर गया। राहत की बात रही कि घटना अस्पताल खुलने से पहले हुई जिससे कोई कर्मचारी या मरीज इसकी चपेट में नहीं आया।सुबह ड्यूटी पर पहुंची महिला कर्मचारी ने कमरे का ताला खोलते ही उपचार मशीन के पास छत का मलबा और टूटी सीलिंग पड़ी देखी। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और महाप्रबंधक कार्यालय के सिविल इंजीनियर मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि करीब 40 वर्ष पुरानी छत कमजोर हो चुकी है जिसके कारण स्लैब गिरा।अस्पताल प्रबंधन ने मरम्मत कार्य पूरा होने तक कमरे में इलाज बंद रखने के संकेत दिए हैं। जिला न्यायालय सहित जिले की तहसील न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह एवं सहमति से 902 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस दौरान 6 करोड़ 27 लाख 54 हजार 325 रुपए से अधिक की अवॉर्ड राशि पारित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने आयोजन की सफलता पर सभी न्यायाधीशों अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा व पांढुर्णा जिले में गहराते पेयजल संकट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर घर नल-हर घर जल का नारा दिया लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ नल लगे हैं पानी आज तक नहीं पहुंचा।उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह जनता से कनेक्शन का बिल लिया गया फिर भी पानी नहीं मिल रहा। कई क्षेत्रों में पाइपलाइन कार्य अधूरा पड़ा है और सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं उन्होंने कहा कि आज भी शहर के कई वार्डों और ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। कांग्रेस लगातार मुद्दा उठा रही है लेकिन जिम्मेदार मौन हैं और सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। जुन्नारदेव-तामिया मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवनी के छपारा निवासी मोहम्मद जाफर शाह (40) के रूप में हुई है जो विवाह समारोह में शामिल होने जुन्नारदेव आए थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 24 एमपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-92) के आठवें दिन 600 से अधिक कैडेट्स ने योग ध्यान व फायरिंग प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। चयनित कैडेट्स को पुलिस फायरिंग रेंज में रायफल संचालन का अभ्यास कराया गया।स्थानीय कन्या शाला परिसर में नगर निगम की अग्निशमन टीम ने सायरन बजाकर ब्लैकआउट के बीच आपात अग्निदुर्घटना की मॉक ड्रिल कर बचाव व आग पर नियंत्रण का लाइव प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने यातायात नियंत्रण चिकित्सा व्यवस्था राशन वितरण व प्रशासनिक सहयोग का अभ्यास कर आपदा प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। शहर की पेयजल आपूर्ति के प्रमुख स्रोत कन्हरगांव डैम का जलस्तर लगातार घटने पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। जांच में 500 से अधिक किसानों द्वारा मोटर पंप लगाकर अवैध सिंचाई किए जाने की जानकारी मिली है। निगम ने तत्काल पानी निकासी बंद करने के निर्देश दिए हैं। आदेश नहीं मानने वालों के मोटर पंप जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए संभागीय जनगणना प्रभारी Sudhir Kumar ने पांढुर्णा जिले का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र Rajna Savni सहित शहरी क्षेत्रों में जनगणना कार्यों भवन सूचीकरण और अभिलेखों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व की प्रक्रिया बताते हुए त्रुटिरहित गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में भवन सत्यापन अभिलेख अद्यतन और बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए नियमितमॉनिटरिंग से कार्यों को प्रभावी बनाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला राजपूत सभा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जगन्नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें करीब 250 लोगों का शुगर बीपी व अन्य स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में सभा के पदाधिकारी व समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी राहगीरों ने उतारा नीचे शहर के कलेक्टरेट कार्यालय के सामने देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से कार को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। नव अमृत फिटनेस वर्कशॉप” का समापन प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र वीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “नव अमृत फिटनेस वर्कशॉप” का उत्साहपूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला में करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर फिटनेस योग संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी प्राप्त की।समापन अवसर पर फिटनेस गुरु रविकांत अहिरवार ने स्वस्थ जीवन के 9 मूल मंत्रों की जानकारी देते हुए नियमित व्यायाम अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। राजीव गांधी प्राइवेट बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए कॉरिडोर और बैठने की व्यवस्था पर इन दिनों अवैध पार्किंग का कब्जा बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में अपने दोपहिया वाहन कॉरिडोर में खड़े कर देते हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां भी वाहनों की वजह से बाधित हो रही हैं। कई बार यात्री घंटों बस का इंतजार करते हैं लेकिन बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता। खासकर बुजुर्ग महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड प्रबंधन और नगर निगम की ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।