Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-May-2026

UCC की कमेटी इसी महीने शुरू करेगी जिलों में जनसुनवाई मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की रूपरेखा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित 6 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की पहली बैठक मंगलवार को दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में हुई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों को उत्तराखंड और गुजरात में लागू किए गए UCC मॉडल तथा प्रक्रिया से अवगत कराया गया। बैठक में मध्य प्रदेश की स्थानीय परिस्थितियों सामाजिक सांस्कृतिक प्रथाओं मान्यताओं और परंपराओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। सदस्यों को उत्तराखंड और गुजरात के UCC ड्राफ्ट भी अध्ययन के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य दिवाली 2026 तक प्रदेश में UCC लागू करने का है। नीट एग्जाम एक बार फिर रद्द देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। NEET-UG 2026 को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। एजेंसी ने 3 मई को हुई परीक्षा को कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की शिकायतों के बाद निरस्त कर दिया। इस फैसले से 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं जिनमें हजारों ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने पिछले कई साल सिर्फ इसी एक परीक्षा के भरोसे गुजार दिए। जिस एग्जाम से उनकी योग्यता सिद्ध होती है। लेकिन क्या योग्यता सिद्ध करने के लिए जो एजेंसी एग्जाम ले रही है वो एग्जाम लेने के योग्य है या नहीं ये कौन टेस्ट करेगा। छात्रों कर हर बार ये मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी। नौरादेही में साथ रहेंगे बाघ तेंदुआ और चीते कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य (नौरादेही) में चीतों की बसाहट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जुलाई तक बाड़ों का निर्माण पूरा कर अगस्त-सितंबर के बीच चीतों को यहां शिफ्ट करने की तैयारी है। अभयारण्य की मुहली रेंज में आधुनिक बोमा (बाड़े) तैयार किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन बाड़ों का कुल क्षेत्रफल लगभग 439 एकड़ होगा जो भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (451 एकड़) के लगभग बराबर है। यहां कुल 5 बाड़े बनाए जा रहे हैं। इनमें सुरक्षा की दृष्टि से 14 फीट ऊंचे सॉफ्ट रिलीज बाड़े और 10 फीट ऊंचे क्वॉरंटीन बाड़े होंगे। बाड़ों के ऊपरी हिस्से में 6 लेयर के इलेक्ट्रिक पल्स तार लगाए जाएंगे जो शिकारी जानवरों को दूर रखेंगे। बीचो-बीच बने क्वॉरंटीन बाड़े से चीतों के स्वास्थ्य और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। भोपाल में रात 11 बजे जुटे सैकड़ों लोगMLA ने समझाया भोपाल में 2 दिन पहले हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में ठहरे युवक और युवती को पकड़ा था। साथ ही मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की गई थी। इसी मुद्दे पर मंगलवार को मुस्लिम समाज सड़क पर उतर आया। आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने पर उनकी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वरना भोपाल बंद करने की चेतावनी भी दी। रात 11 बजे हमीदिया अस्पताल के पास सैकड़ों लोग जुट गए। इस वजह से हमीदिया अस्पताल के गेट बंद कर दिए गए। मौके पर विधायक आतिफ अकील और आरिफ मसूद पहुंचे। जिन्होंने लोगों को समझाइश देकर हटाया। इधर मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। रात 12 बजे के बाद तक लोग मौके पर जुटे रहे। पुलिस ने बेरिकेडिंग भी की है। विधायक अकील ने बताया कि लोगों को समझाइश देकर हटाया गया है। लू की चपेट में MP का मालवा-निमाड़11 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश का मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 में से 11 जिले अगले 4 दिन तक लू की चपेट में रहेंगे। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी हीट वेव चलेगी। IMD (मौसम केंद्र) ने यह चेतावनी जारी की है। भोपाल में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को भी कई जिले लू की चपेट में रहे। वहीं निमाड़ में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं रतलाम में पारा रिकॉर्ड 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी देखने को मिली। इस वजह से कई जिलों में मौसम फिर बदल गया। बालाघाट सिवनी दतिया टीकमगढ़ धार इंदौर देवास सीहोर सागर छिंदवाड़ा रायसेन में दोपहर तक तेज गर्मी रही लेकिन शाम को मौसम बदल गया। निवाड़ी बालाघाट में ओले गिरे तो बाकी कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहा।