Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-May-2026

लंबे समय से लंबित वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने नवा रायपुर स्थित वन मंत्री केदार कश्यप के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2023 में शुरू हुई भर्ती अब तक पूरी नहीं हो सकी है जिससे वे लगातार अनिश्चितता में हैं। देरी के कारण उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई गई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग में पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया में देरी से बेरोजगारी बढ़ रही है। अभ्यर्थियों ने जल्द पारदर्शी तरीके से भर्ती पूरी करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। रायपुर के राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महंगाई पेट्रोल-डीजल और सोने की बढ़ती कीमतों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है और ऐसे में प्रधानमंत्री की बचत से जुड़ी अपीलें देश की आर्थिक स्थिति पर सवाल खड़े करती हैं। बैज ने आरोप लगाया कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा खरीद प्रक्रिया प्रभावित है और मजदूर गरीब व किसान सबसे अधिक संकट में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल और सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तथा चुनाव के दौरान दाम नियंत्रित रखे गए थे। उन्होंने केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने और महंगाई पर ठोस कदम उठाने की मांग की।वहीं कांग्रेस के आरोपों पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि भारत तेल उत्पादक देश नहीं है और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर सीधे अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सोना भी आयात किया जाता है इसलिए उसकी कीमत और खरीद का असर विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता है।जायसवाल ने प्रधानमंत्री की अपीलों को देशहित में बताते हुए कहा कि संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग और फिजूल खर्ची में कमी समय की जरूरत है। भाजपा द्वारा पोस्टर के जरिए कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताए जाने के मुद्दे पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सनातन धर्म को उचित सम्मान नहीं दिया गया और तत्कालीन राष्ट्रपति तक को मंदिर जाने से रोका गया था। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान उनकी तुष्टिकरण की राजनीति को उजागर करते हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण देशभर में कांग्रेस का जनाधार लगातार खत्म हो रहा है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल डीजल पेट्रोलियम पदार्थों और रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने का आग्रह किया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि देश पर जब भी कठिन परिस्थितियां आती हैं तब नागरिकों के सहयोग से ही उनका प्रभावी समाधान संभव होता है। उन्होंने कहा कि देश को महान और सक्षम बनाने में नागरिकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर अमल करना हम सभी का दायित्व है और हर नागरिक को देशहित में उनके आग्रह का पालन करना चाहिए। कांग्रेस द्वारा मंत्रियों के गाड़ियों के काफिले कम करने की मांग पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार की हमेशा कोशिश रहती है कि खर्च कम किया जाए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सरकार स्तर पर विचार किया जाएगा और जहां आवश्यकता होगी वहीं संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक के माड़ागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। फुलिमुड़ा ग्राम निवासी खुशबू ने आवेदन देकर अपनी दूधमुंही बच्ची को पिता का नाम दिलाने की गुहार लगाई है। महिला ने आवेदन में बताया कि बेटी के जन्म के बाद उसका पति उसे अपनाने से इनकार कर रहा है और तलाक की धमकी दे रहा है। आरोप है कि पति न तो बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहा है और न ही अब तक बच्ची को देखने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद देवभोग पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने नवंबर 2025 में देवभोग में रेस्टोरेंट संचालित करने वाले ईश्वर कश्यप से दूसरी शादी की थी। ईश्वर की पहली पत्नी और उनकी दो बेटियां देवभोग में रहती हैं जबकि दूसरी पत्नी गांव में उसके माता-पिता के साथ रह रही है। पति का आरोप है कि खुशबू ने वर्ष 2017 में अपने जीजा के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की थी जो बाद में विवाद के चलते टूट गई। दोनों पक्षों के बीच कुछ लिखित शर्तों के आधार पर दूसरी शादी होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए देवभोग पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।